procession: छोटीकाशी में चहुंओर गूंजा बजरंग-बजरंग,अगुवानी में उमड़ी बूंदी-देखे तस्वीरेंबूंदी . छोटीकाशी बूंदी शनिवार को केसरिया मयी हो गई। ‘दुनिया चले न श्रीराम के बिना, रामजी चले न हनुमान के बिना... ’ सरीखे भजनों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ओम सुंदरकांड नवयुवक मंडल की ओर से शोभायात्रा का श्रीगणेश बालचंद पाड़ा अभयनाथ महादेव मंदिर से हुआ। शोभायात्रा में हनुमान भक्तों का उत्साह देखते ही बना। आधा दर्जन से अधिक डीजे, इतने ही अखाड़े, झांकियां और सिंह गर्जना बैंड को साथ समेटे शोभायात्रा छोटीकाशी की सडक़ों पर उतरी तो लगा मानों धर्म का रैला बह चला हो। रात 11 बजे शोभायात्रा के आगे का हिस्सा सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहे पर था तब पीछे का हिस्सा पुरानी कोतवाली के निकट रहा। डीजे की धुन पर हनुमान भक्त नाचते चल रहे थे। तो अखाड़ेबाजों ने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। अश्वारोही धर्मध्वजा लिए हुए शोभायात्रा का मार्ग प्रशस्त करते चले। शोभायात्रा देर रात लंका गेट स्थित लंक विजयश्वर हनुमान मंदिर पहुंची जहां हनुमानजी की एक सौ एक दीपकों से महाआरती की गई। अटी रही छतें, अगुवानी में उमड़ी बूंदी, पुष्पवर्षा की शोभायात्रा के स्वागत में मानों समूची बूंदी उमड़ पड़ी हों। शोभायात्रा मार्ग के फुटपाथ ही क्या छतें भी दर्शकों से अटी रही। मार्ग पर पग-पग पर शोभायात्रा की अगुवानी की गई। स्वागत द्वार लगाए और शर्बत और ठंडाई पिलाई गई। हनुमान भक्तों के लिए दर्जनों स्थानों पर पानी की स्टॉल्स भी लगाई गई। अखाड़े आकर्षण, युवतियों ने की तलवारबाजी व्यायाम शाला, अशोक वाटिका व्यायाम शाला, बालाजी व्यायाम शाला, गणेश व्यायाम शाला, भावभट्ट व्यायाम शाला, जय भवानी व्यायाम शाला, मानधाता बालाजी के अखाड़ेबाजों ने कई हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। युवतियों ने जमकर तलवारें चलाई। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्तशोभायात्रा में हनुमान भक्तों का उत्साह देखकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। पुलिस ने पूरे शोभायात्रा मार्ग में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी। पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शोभायात्रा मार्ग के दौरान तैनात रहा। छतों पर कोई अवांछित गतिविधियां नहीं हों इसके लिए ड्रेगन लाइटों को काम लिया गया। कलशयात्रा में शामिल हुई महिलाएंजयंती महोत्सव के तहत सुबह अभयनाथ महादेव मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में महिलाएं चुनरी ओढकऱ शामिल हुई। कलशयात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए नाहर का चौहट्टा पहुंची। केसरियां पगड़ी में हुए शामिलहनुमान भक्त शोभायात्रा में केसरियां पगड़ी बांधकर शामिल हुए। ओम सुंदरकांड नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सलील भाटी, संयोजक सुरेन्द्र भारद्वाज, अखाड़ों के जिला महामंत्री मनीष सिंह सिसोदिया शोभायात्रा को सुव्यवस्थित तरीके से निकालने में जुटे रहे। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर भक्तों का रैला बहता दिखाई दिया।