14 अप्रेल तक विभिन्न संस्थानों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। चौगान जैन नोहरे में गुरुवार को समाज के पदाधिकारियों ने महोत्सव के फोल्डर का विमोचन किया। महोत्सव संयोजक राजेंद्र कासलीवाल ने बताया कि 2 अप्रेेल को रात को 8 वर्ष से 18 वर्ष व 18 से अधिक आयु वर्ग के लिए कैरम प्रतियोगिता, 3 को हायर सैकेंडरी स्कूल खेल मैदान में 3 से 7 वर्ष तक बालक-बालिकाओं के लिए 50 मीटर दौड़, 8 वर्ष से 12 वर्ष तक बालक-बालिकाओं के लिए 100 मीटर, 13 से 18 वर्ष तक बालक-बालिकाओं के लिए 200 मीटर दौड़, 19 से 45 और 45 से अधिक पुरुष महिला वर्ग के लिए 400 मीटर और 40 वर्ष से अधिक पुरुषों लिए 800 मीटर दौड़ का आयोजन होगा।
इसी दिन महिलाओं के लिए जलेबी दौड़, पुरुष व महिलाओं के लिए रस्सा कस्सी प्रतियोगिता होगी। 13 को सुबह सेवाभावी कार्यक्रम रात को चौगान जैन नोहरे में सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित होगा। 14 को चौगान जैन मंदिर में सुबह 10 बजे महिला मंडल द्वारा सभी वर्गों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। शाम 7.30 बजे संगीतमय महाआरती और सत्येंद्र एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान महोत्सव उप संयोजक रमेश पाटोदी, समाज के अध्यक्ष रङ्क्षवद्र काला, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न पाटनी, मंत्री संतोष पाटनी, सह कोषाध्यक्ष रोबिन कासलीवाल, नोहरा संयोजक पारस पाटनी, सलाहकार प्रमोद बाकलीवाल, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन बाकलीवाल, सचिव एकता पापड़ीवाल आदि मौजूद रहे।