scriptहड़ताल से मंडी में कारोबार रहा ठप | Bundi News, Bundi Rajasthan News,By strike,In the market,Business stal | Patrika News

हड़ताल से मंडी में कारोबार रहा ठप

locationबूंदीPublished: Apr 13, 2021 09:12:57 pm

कृषि उपज मंडी देई में हड़ताल के चलते सोमवार को कारोबार ठप रहा। मंडी में हम्माल संघ द्वारा हम्माली की दरों में वृद्धि को लेकर हड़ताल शुरू की गई। इस दौरान हम्मालों द्वारा मंडी परिसर में बैठक आयोजित की गई।

हड़ताल से मंडी में कारोबार रहा ठप

हड़ताल से मंडी में कारोबार रहा ठप

हड़ताल से मंडी में कारोबार रहा ठप
देई. कृषि उपज मंडी देई में हड़ताल के चलते सोमवार को कारोबार ठप रहा। मंडी में हम्माल संघ द्वारा हम्माली की दरों में वृद्धि को लेकर हड़ताल शुरू की गई। इस दौरान हम्मालों द्वारा मंडी परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंडी के बाहर काम करने वाले हम्मालों को भी शामिल किया गया। मंडी के बाहर के हम्मालों के हड़ताल में शामिल होने से मंडी के बाहर भी तुलाई नहीं हुई। वहीं हम्माल संघ की बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लेकर अपनी मांगों के अनुसार पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी व होने वाली समझौता वार्ता में उपखंड अधिकारी की मध्यस्थता करने का निर्णय किया। बैठक में संघ अध्यक्ष रामलाल खींचा, उपाध्यक्ष रामलाल चाड, कोषाध्यक्ष कालूलाल मीणा ने अपने विचार रखे। इस दौरान संघ के हम्माल मौजूद रहे। सभी ने हड़ताल का समर्थन किया और किसानों से हड़ताल में माल लेकर नहीं आने की अपील की। वहीं हड़ताल के चलते कई किसान तुलाई नहीं होने से परेशान रहे। किसानों ने प्रशासन से हड़ताल समाप्त करने की मांग की। इस बारे में कृषि उपज मंडी सचिव प्रेमप्रकाश यादव ने बताया कि हड़ताल समाप्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। दोनों पक्षों से वार्ता जारी है। शीघ्र ही दोनों को एक साथ बैठाकर निर्णय किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो