scriptचम्बल के रौद्र रूप ने बर्बाद कर दिए आशियानें | Bundi news, Bundi rajasthan news, Chambal River,Rage form,The motives | Patrika News

चम्बल के रौद्र रूप ने बर्बाद कर दिए आशियानें

locationबूंदीPublished: Sep 18, 2019 10:03:35 pm

रोटेदा. कस्बे की कीर बस्ती, बायपास कॉलोनी को चंबल के रौद्र रूप ने बर्बाद कर दिया। यहां पांच दिन बाद पानी कम हुआ। चंबल के कहर ने 250 से अधिक आशियानें तबाह कर दिए।

चम्बल के रौद्र रूप ने बर्बाद कर दिए आशियानें

चम्बल के रौद्र रूप ने बर्बाद कर दिए आशियानें

रोटेदा. कस्बे की कीर बस्ती, बायपास कॉलोनी को चंबल के रौद्र रूप ने बर्बाद कर दिया। यहां पांच दिन बाद पानी कम हुआ। चंबल के कहर ने 250 से अधिक आशियानें तबाह कर दिए। बाढ़ में लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। खेतों में लहलहाती फसलें नष्ट हो गई। कई मवेशी अकाल मौत के शिकार हो गए। पूरी बस्ती चम्बल के बहाव में बह चुकी। लोग खाली हाथ राहत शिविरों में आये थे उन्हें घर लौटने पर कुछ हाथ नहीं लगा। यहां महिलाओं की आंखों में आंसू के सिवाय कुछ नहीं दिखा। बस्ती में मवेशियों के लिए रखा सैकड़ों ट्रॉली चारा पानी में बह गया। इधर, डोलर गांव में भी दो दर्जन मकान बाढ़ की चपेट में आ गए।
बिजली ट्रांसफार्मर गिरे
कीर बस्ती, बायपास कॉलोनी व किले के समीप की बस्ती में रखे ट्रांसफार्मर बाढ़ की चपेट में आ गए। इनके पोल गिर गए। कुछ ट्रांसफार्मर भी धराशायी हो गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो