scriptचौथ माता के दर पहुंचे, जयकारों के बीच टेका मत्था | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Chauthamata, Bhakti, Bhandara, Manna | Patrika News

चौथ माता के दर पहुंचे, जयकारों के बीच टेका मत्था

locationबूंदीPublished: Jan 13, 2020 12:26:16 pm

Submitted by:

Narendra Agarwal

ठिठुरती सर्दी में बिना थके जयकारे लगाते हुए माता के भक्त। भजनों पर नृत्य करते हुए चले। माता की एक झलक पाने के लिए अपार उत्साह।

चौथ माता के दर पहुंचे, जयकारों के बीच टेका मत्था

चौथ माता के दर पहुंचे, जयकारों के बीच टेका मत्था

बूंदी. ठिठुरती सर्दी में बिना थके जयकारे लगाते हुए माता के भक्त। भजनों पर नृत्य करते हुए चले। माता की एक झलक पाने के लिए अपार उत्साह। कुछ ऐसा ही भक्ति और श्रद्धा का सैलाब दिखाई पड़ा यहां बाणगंगा पहाड़ी पर स्थित चौथमाता के दरबार में। पग-पग पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न संगठनों की ओर भंडारे का आयोजन किया गया।
चौथमाता मंदिर परिसर में सोमवार को तिल चौथ का मेला भरा। इस मौके पर बूंदी जिले सहित आसपास व दूर-दराज से सैकड़ों लोग पहुंचे। गलन होने पर भी श्रद्धालुओं की गति मंद नहीं हुई। माता के जयकारों के साथ श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। मत्था टेका और मन्नत की। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस अधिकारी भी निगरानी रखे रहे।

जयकारे लगाते हुए पहुंचे
माता के भक्तों का रैला चौथमाता के दरबार में देखने को मिला। सडक़े श्रद्धालुओं से अटे रहे। भजनों पर नृत्य करते व जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। यहां पर माता के दरबार मेें शाम ढलन ेतक सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर हाजिरी लगाई।

अहिंसा सर्किल पर ही रोके वाहन
चौथ माता के दरबार में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या तो देखत ेहुए पुलिस ने चौपहिया वाहनों को चौथमाता की ओर जाने वाले रास्ते पर बूंदी शहर के अहिंसा सर्किल, बहादूर सिंह सर्किल और दलेलपुरा चौराहे पर वाहनों को रोक लिया। यहां से दोपहर को दुपहिया वाहनों को भी रोक लिया गया।

जगह-जगह लगे भंडारे
चौथमाता के जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए। इनमें लोगों को अलग-अलग प्रसाद बांटा गया। कई जगहों पर डीजे भी लगाए गए।

खूब की खरीदारी
चौथमाता मंदिर परिसर में मेला भरा। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। यहां घरेलू सामानों के साथ-साथ झूले चकरी भी लगे थे। बच्चों ने दिनभर झूले-चकरी में घूमने का आनन्द लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो