बाद में अधिकारी मौका रिपोर्ट बनाकर वापस लौट गए। बूंदी नायब तहसीलदार कंवर प्रसाद ने बताया कि किसी व्यक्ति ने बूंदी कंट्रोल रूम पर बाल विवाह की सूचना दी। मामला झूठा पाया गया। प्रियंका पुरी सरपंच सुवासा ने बताया कि झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ प्रशासन करें।
सिलोर में निकाली नामदेव महाराज की शोभायात्रा
सिलोर. बूंदी. सिलोर कस्बे में चल रहे मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत शनिवार को संत शिरोमणि नामदेव महाराज, विठ्ठल भगवान, व शिव परिवार की शोभायात्रा निकाली गई। नामदेव छीपा समाज जिला विकास संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार दोसाया ने बताया कि सुबह बिहारी नाथ मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई। जो गाजे बाजे के साथ प्रमुख मार्गाें से गुजरी। महिला-पुरुष नाचते गाते चल रहे थे। ध्वजवाहक शोभायात्रा के आगे चल रहे थे। शोभायात्रा मंदिर पर पहुंची। रविवार को हवन व मूर्ति स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान संभागीय अध्यक्ष एच.एल. नामा, उमाशंकर नामा, बाबूलाल, नारायण नामा, संजय नामा आदि मौजूद रहे।