कांग्रेस का बूंदी जिला कलक्ट्रेट पर फूटा आक्रोश, प्रियंका की गिरफ्तारी को बताया गलत
Updated: 20 Jul 2019, 01:40:35 PM (IST)
बूंदी - उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भूमि विवाद में दस लोगों की हत्या के मामले में घायलों से मिलने सोनभद्र जाने के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को रोकने के विरोध में शनिवार को यहां कांग्रेस ने बूंदी कलक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता यहां एकत्र हुए और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुतला भी फूंका। यहां कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धारा - 144 का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया जो कि उचित नहीं था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवराज गोचर ने कहा कि इस प्रकार की तानाशाह सरकार को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बाद में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।
अब पाइए अपने शहर ( Bundi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज