बूंदीPublished: Jul 12, 2020 11:18:08 am
Narendra Agarwal
बूंदी शहर में रविवार सुबह एक साथ 4 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इससे शहर में हडक़ंप मच गया है। सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को फोन करके जानकारी करना शुरू कर दिया।
बूंदी में एक साथ निकले 4 कोरोना पॉजिटिव, मच गया हडक़ंप
बूंदी. बूंदी शहर में रविवार सुबह एक साथ 4 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इससे शहर में हडक़ंप मच गया है। सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को फोन करके जानकारी करना शुरू कर दिया। प्रथम सूचना के अनुसार शहर के नागदी बाजार में 22 वर्षीय, छोटा बाजार में 35 वर्षीय, विकास नगर में 36 वर्षीय एवं मालनमासी बालाजी के पीछे का निवासी 35 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चार जनों के एक साथ पॉजिटिव मिलने से लोगों की ङ्क्षचता बढ़ गई है। बूंदी शहर को अभी तक सुरक्षित जोन में माना जा रहा था। अब एक साथ मिले चार जनों की प्रशासन ने हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है। इधर, नीम का खेड़ा गांव में मिला कोरोना संक्रमित मजदूर रविवार को भी नहीं मिला है। सदर थाना पुलिस उसे कई जगहों पर तलाश चुकी है। मजदूर की रिपोर्ट शनिवार को आई थी जिसमें उसके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई थी। इससे पहले जिले में 18 मामले सामने आ चुके। जो अब बढकऱ 22 हो गए। बूंदी में रविवार को मिले चारों कोरोना पॉजिटिव जिला चिकित्सालय के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।