scriptculvert news : पुलिया पर गड्ढे, दुर्घटना का बना अंदेशा | Bundi News, Bundi Rajasthan News,culvert,but the pits,suspected accide | Patrika News

culvert news : पुलिया पर गड्ढे, दुर्घटना का बना अंदेशा

locationबूंदीPublished: Jan 09, 2022 06:40:56 pm

कस्बे के नयापुरा चौराहे से मेगा हाई -वे व इंद्रगढ़ को जोड़ने वाली पुलिया पर गड्ढे हो गए। इससे यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहने लग गया।

culvert news : पुलिया पर गड्ढे, दुर्घटना का बना अंदेशा

culvert news : पुलिया पर गड्ढे, दुर्घटना का बना अंदेशा

culvert news : पुलिया पर गड्ढे, दुर्घटना का बना अंदेशा
लाखेरी. कस्बे के नयापुरा चौराहे से मेगा हाई -वे व इंद्रगढ़ को जोड़ने वाली पुलिया पर गड्ढे हो गए। इससे यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहने लग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नयापुरा चौराहे से आगे व मेगा हाईवे के सखावदा मोड के बीच बरसाती खाळ पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। इसी मार्ग से कस्बे वासी पुलिस थाना, विद्युत निगम कार्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं गरमपुरा सीनियर सैकण्डरी स्कूल के लिए आवागमन करते हैं, जिससे दिनभर इस पुलिया पर आवाजाही रहती है। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से निकलते हैं। करीब एक वर्ष से यहां के बाशिंदे इसे ठीक करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग की नींद नहीं खुल रही।

 


61 युवाओं ने किया रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौंसला
बूंदी. रानी रोहिणी कुमारी राजपूत महिला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को यहां रेडक्रॉस सभाकार में कुंवर वंशवर्धन सिंह के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्साह के साथ 61 युवाओं ने रक्तदान किया।

शिविर का उद्घाटन जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, नगर परिषद सभापति मधु नुवाल व जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान की अध्यक्ष रोहिणी हाड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने कहा कि रक्तदान से बढकऱ कोई पुण्य कार्य नहीं। समय-समय पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करना चाहिए। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर हौंसला बढ़ाया। इस दौरान विधायक अशोक डोगरा, अरबन बैंक चेयरमैन सत्येश शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अशोक विजय, राजस्थान महिला कल्याण एवं जनचेतना समिति के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पारीक, पर्यावरणविद् विठ्ठल सनाढ्य, बलभद्र सिंह हाड़ा, नवनीत सिंह खींची, जोगेंद्र सिंह हाड़ा आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो