बूंदी

जिला कलक्टर ने लिया गुढ़ा बांध का जायजा

जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने शुक्रवार को गुढ़ा बांध का जायजा लिया।

बूंदीJul 11, 2020 / 07:46 pm

पंकज जोशी

जिला कलक्टर ने लिया गुढ़ा बांध का जायजा

जिला कलक्टर ने लिया गुढ़ा बांध का जायजा
मनरेगा सहित अलोद सीएचसी का भी किया निरीक्षण
हिण्डोली. जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने शुक्रवार को गुढ़ा बांध का जायजा लिया। वहीं पर गांवों में चल रहे मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण भी किया।
जानकारी के अनुसार सुबह जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ग्राम लोधा की झोपडिया पहुंचे ।जहां पर चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। उसके बाद दबलाना पहुंचे वहां से अलोद में स्थिति नए सीचसी भवन का निरीक्षण किया। उसके बाद सीधे गुढा बांध पहुंचे। जहां पर गुढ़ा बांध के गेटों को देखा। यहां पर अधिकारियों ने स्काडा परियोजना की जानकारी भी दी।कलक्टर ने पाल, गेस्ट हाउस, शिव मंदिर भी देखे। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता आर के पाटनी ने बांध के बारे में आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान सरपंच पूर्व सरपंच महावीर गुजर ने जिला कलक्टर से बांध की दायीं व बायीं मुख्य नहरो के गेटो की मरम्मत करवाने को कहा। इस दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार केशरी सिंह, सहायक अभियंता जमू कुमार जैन भी मौजूद रहे।

Hindi News / Bundi / जिला कलक्टर ने लिया गुढ़ा बांध का जायजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.