scriptजेब में हाथ डाला तो प्रगट सिंह से उड़ गए होश! … जानिए क्या है माजरा | Bundi News, Bundi Rajasthan News, E Mitra, Jeb, Farmer, Loan Amount, P | Patrika News
बूंदी

जेब में हाथ डाला तो प्रगट सिंह से उड़ गए होश! … जानिए क्या है माजरा

कस्बे के ई मित्र केंद्र पर रुपए निकलवाने के लिए कतार में खड़े बलकासा निवासी किसान प्रगट सिंह की जेब से सोमवार दोपहर को 50 हजार रुपए की नकद पार हो गए।

बूंदीJun 02, 2020 / 10:43 am

Narendra Agarwal

जेब में हाथ डाला तो प्रगट सिंह से उड़ गए होश! ... जानिए क्या है माजरा

जेब में हाथ डाला तो प्रगट सिंह से उड़ गए होश! … जानिए क्या है माजरा

कापरेन. कस्बे के ई मित्र केंद्र पर रुपए निकलवाने के लिए कतार में खड़े बलकासा निवासी किसान प्रगट सिंह की जेब से सोमवार दोपहर को 50 हजार रुपए की नकद पार हो गए। किसान प्रगट सिंह ने बताया कि पूर्व में उधार ली गई रकम चुकाने के लिए सोमवार को अपने पुत्र पुलप्रकाश सिंह के साथ बैंक में रुपए निकलवाने के लिए आया था। पुलप्रकाश सिंह बैंक से 50 हजार रुपए निकलवाने चला गया और वह बैंक के पास ही ई मित्र केंद्र पर शेष रकम दस हजार निकलवाने के लिए कतार में खड़ा हो गया। कुछ देर बाद पुत्र पुल प्रकाश सिंह 50 हजार रुपए लेकर पिता के पास कतार में पहुंचा और रुपए दिए। जिसे उसने जेब में रख लिया। इस दौरान किसी ने उसकी जेब से 50 हजार निकाल लिए। प्रगट सिंह ने जेब में हाथ डाला तो रुपए नहीं मिलने पर होश उड़ गए। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थानाधिकारी बुद्धिप्रकाश नामा ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज व केंद्र पर पहुंचे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

चाकूबाजी का आरोपी पुलिस रिमांड पर
तालेड़ा. बूंदी के युवक पर तीनधारा पर चाकू से हमला करने का आरोपी न्यायालय में पेश किया, जहां से दो दिन पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वतन सक्सेना को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। गौरतलब है कि घटना के बाद घायल को गम्भीर हालत में कोटा अस्पताल में भर्ती करवाया था। रिमांड के दौरान घटना के मामले में पूछताछ व आवश्यक तथ्य
जुटाए जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो