दुर्घटना में एक की मौत
लाखेरी. क्षेत्र के देहीखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाला कर्मचारी शुक्रवार को सडक़ दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाखेरी निवासी कर्मचारी अरुण कुमार सैनी की ड्यूटी देहीखेड़ा चिकित्सालय में थी। शाम 7 बजे करीब वह लाखेरी लौट रहा था। तभी पापड़ी फाटक के नजदीक वाहन से टकरा गया। हादसे में अस्पताल कर्मी के गहरी चोटें आई। दुर्घटना स्थल से उसे देहीखेड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। जहां रात को उसकी मौत हो गई।