scriptबदहाल हो रहा सुविधा केंद्र, व्यापारी व आमजन उठा रहे परेशानी | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Facility center in disrepair,Business | Patrika News

बदहाल हो रहा सुविधा केंद्र, व्यापारी व आमजन उठा रहे परेशानी

locationबूंदीPublished: Jul 04, 2020 07:53:27 pm

लाखेरी. कस्बे के व्यस्ततम बाजार ट्रांसपोर्ट नगर में नगरपालिका का सार्वजनिक शौचालय बदहाल स्थिति में है।

बदहाल हो रहा सुविधा केंद्र, व्यापारी व आमजन उठा रहे परेशानी

बदहाल हो रहा सुविधा केंद्र, व्यापारी व आमजन उठा रहे परेशानी

बदहाल हो रहा सुविधा केंद्र, व्यापारी व आमजन उठा रहे परेशानी
लाखेरी. कस्बे के व्यस्ततम बाजार ट्रांसपोर्ट नगर में नगरपालिका का सार्वजनिक शौचालय बदहाल स्थिति में है। जिससे व्यापारियों में भारी रोष है। जानकारी के अनुसार पालिका प्रशासन ने करीब 38 वर्ष पूर्व बॉटम लेवल में सार्वजनिक शौचालय बनाया था। जिस समय इसका निर्माण हुआ था, उस समय यह बात ध्यान में रखी गई थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में बाहर से दर्जनों ट्रक वाले आते हैं। उनको स्नान करने व जनसुविधा उपलब्ध करवाने के लिए इसका निर्माण करवाया गया था। धीरे-धीरे ट्रांसपोर्ट नगर भी पूर्ण रूप से विकसित हो गया और यहां पर करीब 150 से अधिक दुकानें है और दिनभर बाजार में हर समय चहल पहल बनी रहती है। पालिका प्रशासन की उदासीनता से सुविधाघर का बोरिंग 4-5 माह से खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी में दानदाता हरिओम शर्मा द्वारा लगवाया गया वाटर कूलर भी बंद पडा हुआ है। शौचालय की बदबू से शुक्रवार को एक युवक बेहोश हो गया। जिसे व्यापारियों ने बाहर निकाला। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामप्रसाद शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद हेमराज सैनी ने कई बार पालिका को अवगत कराया, लेकिन पालिका कोई ध्यान बूंदी में शनिवार शाम को हुई बरसात से बाजार की सडक़ पर बहता पानी।ही नहीं देती। व्यापारियों ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा सुविधा केन्द्र सुव्यवस्थित नहीं किया तो व्यापारी आंदोलन करेगें। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर ने बताया कि समस्या जानकारी में आई है। सुविधा केन्द्र के हालात दुरुस्त करवाए जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो