24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीर्णशीर्ण सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे सा’ब

शहर के जैतसागर रोड स्थित बड़ारामद्वारा के यहां सड़क निर्माण की मांग को लेकर कागजी देवरा के बाशिंदों ने जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 31, 2021

जीर्णशीर्ण सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे सा’ब

जीर्णशीर्ण सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे सा’ब

जीर्णशीर्ण सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे सा’ब
कागजी देवरा के बाशिंदों ने जैतसागर रोड पर लगाया जाम
बूंदी. शहर के जैतसागर रोड स्थित बड़ारामद्वारा के यहां सड़क निर्माण की मांग को लेकर कागजी देवरा के बाशिंदों ने जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। करीब दो घंटे से अधिक चले जाम के दौरान गुस्साए लोगों ने ब्राह्मणों की हताई से कागजी देवरा, रामद्वारा तक की जीर्णशीर्ण हो चुकी सड़क निर्माण की मांग की। लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंची और जाम लगा रहे लोगों से समझाइश की, लेकिन गुस्साए लोग मौके पर आयुक्त को बुलाने की मांग करने लगे। प्रदर्शन कर रहे समाजसेवी अशोक जैन व मानव समिति के प्रदेशाध्यक्ष राजेश खोईवाल ने कहा कि काफी लंबे समय से ब्राह्मणों की हताई से कागजी देवरा से रामद्वारा तक की सड़क क्षतिगस्त हो चुकी। आए दिन वाहन चालक व पैदल राहगिर गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। यहीं नहीं शुक्ल बावड़ी के पास गंदगी का अंबार लग गया। कचरा उठे कई दिन हो गए। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। सूचना पर नगर परिषद आयुक्त महावीर सिंह पहुंचे और समझाइश की। उन्होंने जल्द ही समस्याओं के समाधान की बात कही। तब जाकर गुस्साए लोग माने और जाम हटा। प्रदर्शन के दौरान पार्षद मोनिका शेरगढिय़ा, राजेश शेरगढिय़ा, वीरू खटीक, रवि कुमार, सोनू डगोरिया, सूरज राठौर आदि मौजूद थे।