scriptकिसान धान की तैयारी में जुटे | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Farmer,of paddy,preparing for | Patrika News

किसान धान की तैयारी में जुटे

locationबूंदीPublished: Jun 14, 2021 10:26:27 pm

सिंचित क्षेत्र के किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुट गए हैं। क्षेत्र के किसान धान की रोपाई के लिए बीज तैयार कर रहे है। यहां अब तक किसान मई जून में धान के लिए नर्सरी तैयार करते हैं। क्षेत्र के तीरथ, गामछ, गुडला, गुडली, माधोराजपुरा, केशवरायपाटन, भीया, रडी, चडी, रंगराजपुरा, चितावा में धान का रकबा अधिक किया जाता है।

किसान धान की तैयारी में जुटे

किसान धान की तैयारी में जुटे

किसान धान की तैयारी में जुटे
किसान मई जून में करते हैं धान के लिए नर्सरी तैयार
केशवरायपाटन. सिंचित क्षेत्र के किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुट गए हैं। क्षेत्र के किसान धान की रोपाई के लिए बीज तैयार कर रहे है। यहां अब तक किसान मई जून में धान के लिए नर्सरी तैयार करते हैं। क्षेत्र के तीरथ, गामछ, गुडला, गुडली, माधोराजपुरा, केशवरायपाटन, भीया, रडी, चडी, रंगराजपुरा, चितावा में धान का रकबा अधिक किया जाता है।
किसान बनवारीलाल ने बताया कि अब तक धान की नर्सरी तैयार कर ही धान किया जाता है, लेकिन इस प्रक्रिया में खर्चा अधिक होता है। श्रमिकों का भी अभाव रहता है। किसान कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि इस बार किसान धान की बुवाई को प्राथमिकता दे रहे हैं। किसान खेत तैयार कर बारिश होने पर सोयाबीन की तरह ही धान की बुवाई कर देते हैं। इसमें खर्चा कम आता है। क्षेत्र के किसान सोयाबीन, मक्का, तिल्ली की फसलों को प्राथमिकता देंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो