script

टिकटों के लिए लड़ाते रहे मकर संक्रांति पर दांवपेच

locationबूंदीPublished: Jan 15, 2021 09:38:59 pm

मकर संक्राति पर्व तो पतंगे काटने व लूटने का था। पतंगे कटने व लूटने का कम और दावेदारों के टिकट कटनेे व मिलने का शोर अधिक हो रहा था। नगरपालिका में पार्षदों का चुनाव लडऩे के लिए टिकटों के दावेदार मकर संक्रांति पर अपना टिकट पक्का कराने का दांव पेच लड़ाते रहे।

टिकटों के लिए लड़ाते रहे मकर संक्रांति पर दांवपेच

टिकटों के लिए लड़ाते रहे मकर संक्रांति पर दांवपेच

टिकटों के लिए लड़ाते रहे मकर संक्रांति पर दांवपेच
नैनवां. मकर संक्राति पर्व तो पतंगे काटने व लूटने का था। पतंगे कटने व लूटने का कम और दावेदारों के टिकट कटनेे व मिलने का शोर अधिक हो रहा था। नगरपालिका में पार्षदों का चुनाव लडऩे के लिए टिकटों के दावेदार मकर संक्रांति पर अपना टिकट पक्का कराने का दांव पेच लड़ाते रहे। नैनवां नगरपालिका में 25 वार्ड हैं और पालिकाध्यक्ष का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। दोनों ही दलों में ओबीसी वर्ग के लोगों की पार्षद का चुनाव लडऩे के लिए टिकट मांगने वालों की भरमार बनी हुई है। अध्यक्ष का पद ओबीसी का होने से दोनों ही दल आधे से ज्यादा वार्डो में ओबीसी वर्ग को ही मैदान में उतार रहे हैं। पांच ही वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। पांच में से भी दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षित वार्डों की बजाए अनारक्षित 11 वार्डों में ओबीसी वर्ग के टिकट दावेदारों की ज्यादा भरमार हो रही है। दोनों ही दलों में कई नामधारी टिकटों की कतार में है। जिनमें आधा दर्जन पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित दो दर्जन से अधिक पूर्व पार्षद उनके परिजन शामिल है। शुक्रवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन होने के बाद भी गुरुवार देर रात तक भी दोनों ही दलों की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई। अपने-अपने दलों के सूत्रधारों से टिकट पक्का कराने में जुटे रहे।
दोनों ही दलों भाजपा व कांग्रेस की ओर से जिताऊ व टिकाऊ कार्यकर्ताओं को टिकट देने की बात कही जा रही है। कांग्रेस ने प्रत्याशी तय करने से पहले सभी 25 वार्डो में संभावित प्रत्याशियों के नामों का घर-घर सर्वे कराया है। इधर भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी ने दो दिन पहले ही प्रत्याशियों के पैनल तैयार कर अंतिम निर्णय के लिए प्रदेश समिति को भेज दिया था। शुक्रवार को ही अधिकृत प्रत्याशियों के नामों का पता चल पाएगा। दोनों ही दल तय किए प्रत्याशियों की सूची को नामांकन भरने तक सार्वजनिक करने से बच रहे हैं। जिनको प्रत्याशी तय किया है उनको बता दिया है कि नामांकन भरने की तैयारी करो।

ट्रेंडिंग वीडियो