scriptपूर्व जिला प्रमुख ने देखा फसल खराबा, दिया मदद का भरोसा | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Former district head,Saw crop,Trust h | Patrika News

पूर्व जिला प्रमुख ने देखा फसल खराबा, दिया मदद का भरोसा

locationबूंदीPublished: Mar 28, 2020 09:49:58 pm

पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने शनिवार को क्षेत्र में फसल खराबे का जायजा लिया।

पूर्व जिला प्रमुख ने देखा फसल खराबा, दिया मदद का भरोसा

पूर्व जिला प्रमुख ने देखा फसल खराबा, दिया मदद का भरोसा

पूर्व जिला प्रमुख ने देखा फसल खराबा, दिया मदद का भरोसा
नोताडा. पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने शनिवार को क्षेत्र में फसल खराबे का जायजा लिया। वह खेतों में पहुंचे। किसानों से चर्चा की और उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया। बोयत केशवरायपाटन, कापरेन, जयस्थल, गोहाटा गांव में पहुंचे।यहां ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के सारे उपाय करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि खेतों में जाएं तो सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल शर्मा, विजय बहादुर सिंह, रामराज लटाला, मनोज शर्मा, आशीष गर्ग, लक्ष्य शर्मा, कमल गोचर, विजेन्द्र सुमन, शिवराज चौधरी साथ थे।
फसल पककर तैयार, कम्बाइन मशीन चालकों को आदेश का इंतजार
नमाना. खेतों में फसल पककर तैयार हो गई। अब कटाई शुरू होगी। यहां क्षेत्र में कम्बाइन मशीन चालकों ने कटाई के लिए सार-संभाल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि यदि स्वीकृति मिली तो वह दूसरे इलाकों में भी पहुंचकर कटाई करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो