scriptबजरी से भरे डम्पर ने मारी ट्रॉली को टक्कर, आधा दर्जन घायल | Bundi News, Bundi Rajasthan News,gravel-filled dumper hit,hit the trol | Patrika News

बजरी से भरे डम्पर ने मारी ट्रॉली को टक्कर, आधा दर्जन घायल

locationबूंदीPublished: Oct 31, 2021 07:10:24 pm

क्षेत्र के देवजी का थाना गांव के निकट शनिवार को बजरी से भरे डम्पर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली में सवार आधा दर्जन जने घायल हो गए। ट्रॉली में दो दर्जन महिलाएं सवार थी।

बजरी से भरे डम्पर ने मारी ट्रॉली को टक्कर, आधा दर्जन घायल

बजरी से भरे डम्पर ने मारी ट्रॉली को टक्कर, आधा दर्जन घायल

बजरी से भरे डम्पर ने मारी ट्रॉली को टक्कर, आधा दर्जन घायल
ग्रामीणों ने कहा : बजरी से भरे डम्पर ओवरलोड दौड़ रहे
हिण्डोली. क्षेत्र के देवजी का थाना गांव के निकट शनिवार को बजरी से भरे डम्पर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली में सवार आधा दर्जन जने घायल हो गए। ट्रॉली में दो दर्जन महिलाएं सवार थी।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोकुलपुरा पंचायत के गोरधनपुरा गांव की 2 दर्जन से अधिक महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भीलवाड़ा जिले में भैरूजी के दर्शन करने जा रहे थे।
तभी देवजी का थाना के पास सामने से बजरी से भरा डंपर चतरगंज की ओर आ रहा था। डंपर ने ट्रॉली के टक्कर मार दी। कालू लाल, रामकुमार, बालवीर, फोरूलाल, उर्मिला, ममता, प्यारी, रोशन, संजू घायल हो गए। जिनमें से दो की स्थिति खराब होने से देवजी का थाना चिकित्सालय में उपचार करवाया गया। घटना की जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुछ देर जहाजपुर थाना मार्ग अवरुद्ध कर दिया। बाद में लोगों ने हिण्डोली पुलिस को सूचना दी। खनि विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। यहां ग्रामीणों ने कहा कि बजरी से भरे डम्पर ओवरलोड दौड़ रहे जिन्हें कोई नहीं टोकता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो