scriptझील में हो रहा मिट्टी का अवैध खनन | Bundi News, Bundi Rajasthan News,happening in the lake,Of clay,Illegal | Patrika News

झील में हो रहा मिट्टी का अवैध खनन

locationबूंदीPublished: Jun 22, 2021 08:57:34 pm

हिण्डोली कस्बे में सूखी पड़ी रामसागर झील में इन दिनों दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली में लोग यहां से मिट्टी का अवैध खनन कर भरकर ले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो दशक से झील को राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के अधीन कर रखा है, लेकिन झील में पानी रीत जाने से कस्बे व बाहरी लोग सुबह से ही मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर खेतों में डाल रहे हैं।

झील में हो रहा मिट्टी का अवैध खनन

झील में हो रहा मिट्टी का अवैध खनन

झील में हो रहा मिट्टी का अवैध खनन
दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों से भरकर ले जा रहे हैं मिट्टी
हिण्डोली. हिण्डोली कस्बे में सूखी पड़ी रामसागर झील में इन दिनों दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली में लोग यहां से मिट्टी का अवैध खनन कर भरकर ले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो दशक से झील को राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के अधीन कर रखा है, लेकिन झील में पानी रीत जाने से कस्बे व बाहरी लोग सुबह से ही मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर खेतों में डाल रहे हैं। जिन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। ट्रैक्टर चालक पहले झील की मिट्टी को ट्रैक्टर से खोदते हैं। फिर श्रमिकों से मिट्टी भरवाकर खेतों में डाल रहे हैं। यहां पर सोमवार को कुछ लोग अवैध रूप से मिट्टी निकाल रहे लोगों को रोकने गए तो वे लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए। ऐसे में वे निराश होकर लौट गए। कस्बे के लोगों ने बताया कि रामसागर झील में अब तक करीब 2 से 3 फीट गहरी खुदाई कर दी है। ऐसे में झील की स्थिति काफी खराब हो गई है। गांव के लोगों ने बताया कि झील की सुरक्षा ग्राम पंचायत की है, उसका झील से कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा है। पंचायत किसी भी अवैध खनन करने वाले से मना तक नहीं कर पा रही है।
एक ट्रॉली का 5 सौ से एक हजार तक वसूल रहे
ग्रामीणों ने बताया कि रामसागर झील की मिट्टी को ट्रैक्टर चालक हिण्डोली, पेच की बावड़ी, चतरगंज, रोशंदा सहित कई ग्राम पंचायतों के गांवों में ले जा रहे हैं। जहां पर एक ट्रॉली के 5 सौ से एक हजार तक वसूल रहे हैं।
झील में अवैध रूप से मिट्टी खुदाई को लेकर उपखंड अधिकारी से शिकायत की जाएगी।
मंजू बाई ढोली, सरपंच ग्राम पंचायत हिंडोली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो