scriptआचार्य विद्यासागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस मनाया, निकाली प्रभात फेरी | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Hiking, Rally, Events, Prabhat Pheri | Patrika News

आचार्य विद्यासागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस मनाया, निकाली प्रभात फेरी

locationबूंदीPublished: Nov 22, 2021 05:00:18 pm

Submitted by:

Narendra Agarwal

आचार्य विद्यासागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस रविवार को दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग बूंदी की ओर से मनाया गया। इ

आचार्य विद्यासागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस मनाया, निकाली प्रभात फेरी

आचार्य विद्यासागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस मनाया, निकाली प्रभात फेरी

बूंदी. आचार्य विद्यासागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस रविवार को दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग बूंदी की ओर से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। दिगंबर जैन समाज के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम के तहत शहर में महिला महासमिति द्वारा सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। चौगान जैन मंदिर से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अहिंसा सर्किल से वापिस जैन मंदिर पहुंची।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत चौगान जैन मंदिर में आचार्य की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस मौके पर विचार गोष्ठी हुई। मंगलाचरण पूजा पाटनी ने किया। महिला महासमिति की अध्यक्ष सुमन कासलीवाल व अधिवक्ता राजेंद्र कासलीवाल ने कहा कि सभी को आचार्य के आचरण का अनुसरण करना चाहिए। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन बाकलीवाल, महासमिति की सचिव अनिता सेठिया,युवा प्रकोष्ठ मंत्री अनिता हरसोरा, प्रचार-प्रसार मंत्री मोनिका झालानी व कल्पना बाकलीवाल ने अपने विचार रखे। अंजना नोसंदा, सुनीता हरसोरा, सरिता चंदेरिया आदि ने भजन प्रस्तुत किए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो