scriptभावभट्ट अखाड़ा में योग व व्यायाम कक्ष शुरू | Bundi News, Bundi Rajasthan News,in Bhavbhatt arena,yoga and exercise, | Patrika News

भावभट्ट अखाड़ा में योग व व्यायाम कक्ष शुरू

locationबूंदीPublished: Oct 18, 2021 07:33:03 pm

स्वर्ग आश्रम व्यायामशाला (भावभट्ट अखाड़ा) में योग व व्यायाम कक्ष की शुरुआत रविवार को हुई। मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा थे।

भावभट्ट अखाड़ा में योग व व्यायाम कक्ष शुरू

भावभट्ट अखाड़ा में योग व व्यायाम कक्ष शुरू

भावभट्ट अखाड़ा में योग व व्यायाम कक्ष शुरू
बूंदी. स्वर्ग आश्रम व्यायामशाला (भावभट्ट अखाड़ा) में योग व व्यायाम कक्ष की शुरुआत रविवार को हुई। मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा थे।
अध्यक्षता शाहपुरा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा ने की। विशिष्ट अतिथि सभापति मधु नुवाल, अरबन बैंक चेयरमैन सत्येश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी, युवा नेता ओमेंद्र सिंह हाड़ा रहे। हाल में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया। अतिथियों का अखाड़े के संरक्षक बसंत कुमार शर्मा, रामनारायण राठौर, अभिलाषा जैन, मूलचंद महावर, राजेंद्र सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने योग व व्यायाम कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सभापति ने विधायक डोगरा की अनुशंसा पर तीन लाख रुपए की घोषणा की। समिति अध्यक्ष महेशचंद गौतम ने सभी का आभार जताया। संचालन अखाड़े के प्रवक्ता अधिवक्ता अनुराग शर्मा
ने किया।

 


पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल निरीक्षण
तालेड़ा. पुलिस अधीक्षक जय यादव ने रविवार को तालेड़ा पहुंचकर बाजार का पैदल निरीक्षण किया। यहां के हालातों का जायजा लिया।
पुलिस थाने में भी थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह से जानकारियां प्राप्त की। इससे पूर्व तालेड़ा पुलिस थाने पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक नीतिराज सिंह, थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे। तालेड़ा के हरीश गुप्ता एडवोकेट, मेडिकल एसोसिएशन के संजय जैन, मोबाइल एसोसिएशन के रितेश जैन और इंजीनियर अभिषेक गुप्ता ने जिला पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। यादव ने तालेड़ा के बाजार में सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता बताई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो