scriptलॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन व मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम | Bundi News, Bundi Rajasthan News,In lockdown,Food and help to the need | Patrika News

लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन व मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम

locationबूंदीPublished: Apr 09, 2020 09:36:53 pm

उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में जरूरतमंद लोगों को भोजन व मदद करना पुण्य का काम होगा।

लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन ही सबसे बड़ा पुण्य का काम

लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन ही सबसे बड़ा पुण्य का काम

लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन व मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम
केशवरायपाटन. उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में जरूरतमंद लोगों को भोजन व मदद करना पुण्य का काम होगा। चारण के साथ जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मनोज मालव ने उपखंड कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए सैनिटाइजर कूलर लगवा दिया। जिससे जो भी कार्यालय में प्रवेश करेगा वह सैनिटाइज होकर ही आगे बढ़ पाएगा। इधर, भारत विकास परिषद ने गुरुवार को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में चिकित्सा कर्मियों का अभिनंदन किया।
पूर्व विधायक ने दी राशि
पूर्व विधायक घासीलाल मेघवाल ने 25 हजार, सी.एल. प्रेमी ने 35 हजार रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए। इस राशि से जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
भोजन के पैकेट बांटे
नैनवां. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे। वह बटवाडिय़ा की टेक व संस्कृत स्कूल के पास पहुंचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो