scriptनैनवां में जरूरतमंदों के लिए शुरू की जनता रसोई | Bundi News, Bundi Rajasthan News,In nainwa,For the needy,Launched Jana | Patrika News

नैनवां में जरूरतमंदों के लिए शुरू की जनता रसोई

locationबूंदीPublished: Apr 09, 2020 09:27:29 pm

नैनवां. क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद भूखा नहीं रहेगा। नैनवां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना के नेतृत्व में गुरुवार से जनता रसोई शुरू की।

नैनवां में जरूरतमंदों के लिए शुरू की जनता रसोई

नैनवां में जरूरतमंदों के लिए शुरू की जनता रसोई

नैनवां में जरूरतमंदों के लिए शुरू की जनता रसोई
नैनवां. क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद भूखा नहीं रहेगा। नैनवां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना के नेतृत्व में गुरुवार से जनता रसोई शुरू की। उपखंड अधिकारी श्योराम व थानाधिकारी रामलाल मीणा ने दोपहर को जनता रसोई की शुरुआत की। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आबिदअली व युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अजय पाटोदी ने बताया कि खेल राज्यमंत्री बुधवार को नैनवां आए थे। क्षेत्र में कोई भूखा नहीं रहे इसकी व्यवस्था करने के लिए कार्यकर्ताओं से जनता रसोई शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए समिति का गठन कर गुरुवार से जनता रसोई के लिए भोजनशाला स्थापित कर दी। भोजन शाला में भोजन तैयार किया जाएगा। सभी सदस्य वाहनों से क्षेत्र के जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने पहुंचेंगे।
भोजन के पैकेट बांटे
नैनवां. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे। वह बटवाडिय़ा की टेक व संस्कृत स्कूल के पास पहुंचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो