script

आय बढ़ाने से सुधरेगी पालिका की सेहत

locationबूंदीPublished: Feb 17, 2020 09:53:20 pm

केशवरायपाटन. नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को अध्यक्ष सुखदेव सिंह संधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

आय बढ़ाने से सुधरेगी पालिका की सेहत

आय बढ़ाने से सुधरेगी पालिका की सेहत

आय बढ़ाने से सुधरेगी पालिका की सेहत
केशवरायपाटन. नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को अध्यक्ष सुखदेव सिंह संधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 65 करोड़ 84 लाख 75 हजार का बजट पारित कर विभिन्न व्यवस्थाओं का शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव लिया। अधिशासी अधिकारी मनोज मालव के निर्देश पर कैशियर अनुराग श्रृंगी ने वर्ष 2020-21 को अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। बजट में आय-व्यय का ब्योरा रखते हुए अलग मदों की जानकारी दी गई। बैठक में पालिका की आय बढ़ाने के प्रस्ताव रखे। केशव बस स्टैंड पर आने वाली बसों का शुल्क बढ़ाने पर चर्चा करते हुए इस व्यवस्था को ठेके में देने के सुझाव का पार्षद पंकज पाण्डे ने विरोध किया। पार्षद राम सिंह गुर्जर ने बस स्टैंड पर अवैध रूप से रखे सामानों को हटाने की मांग की। गुर्जर ने पालिका की दुकानों का किराया तुरन्त वसूलने का सुझाव रखा। मात्रा उद्यान के विकास पर चर्चा करते हुए राजराजेश्वर महादेव उद्यान में खुला जिम खोलने का प्रस्ताव लिया गया। अवैध मैरिज गार्डनों को बंद करने की मांग की गई। पार्षद मुकेश चंदेल ने कहा कि जिन सब्जी विक्रेताओं के थडिय़ों के आवेदन गुम हो गए हैं, उनकी जांच की जाए। रीको की भूमि के आबादी में आने के बाद पट्टे बनाने के लिए जिला कलक्टर को पत्र लिखने का प्रस्ताव लिया गया। वहीं पेंशनधारियों को कार्यालय के लिए भूमि देने, पालिका के संविदा व अन्य नियुक्त कर्मचारियों का वेतन पालिका से ही देने का प्रस्ताव लिया। बैठक में पालिका अध्यक्ष विजय सिंह जादौन, हरमिन्द्र सिंह भाटिया, अब्दुल अजीज, महेश नामा, विशाखा बजाज, सुनीता गुप्ता भी मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो