बूंदी

दुनिया की दृष्टि में नहीं, कर्म की दृष्टि में अच्छा बनो

शहर के देवपुरा स्थित संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मुनि विश्रांत सागर महाराज की सोमवार को धर्मसभा हुई। धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए महाराज ने कहा कि मोक्ष मार्ग में श्रद्धा

बूंदीJan 21, 2020 / 12:06 pm

Narendra Agarwal

दुनिया की दृष्टि में नहीं कर्म की दृष्टि में अच्छा बनो

बूंदी. शहर के देवपुरा स्थित संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मुनि विश्रांत सागर महाराज की सोमवार को धर्मसभा हुई। धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए महाराज ने कहा कि मोक्ष मार्ग में श्रद्धा अनिवार्य है। जैसे नींव के बिना भवन एवं जड़ के बिना वृक्ष स्थिर नहीं रह सकता उसी तरह आस्था के बिना मोक्ष मार्ग प्रशस्त नहीं हो सकता। आज का इंसान अहंकार में डूबा हुआ है। जबकि अहंकार जीव के पतन का कारण है। अहंकारी ज्ञान गुण से नहीं भर सकता है, क्योंकि जो झुकता है वही भरता है। मुनि ने कहा कि दुनिया के जज व वकील अपराधी को बचा सकते हैं, लेकिन कर्म का न्यायाधीश किसी को नहीं छोड़ता है। वैसे ही तीर्थकर को मुनियों के कर्म नहीं छोड़ते है। दुनिया की दृष्टि में अच्छा नहीं कर्म की दृष्टि में अच्छा बनो तो सुखी हो जाओगे। उत्तरप्रदेश के चिरागांव से आए समाज बंधुओं ने श्रीफल भेंट कर महाराज से आशीर्वाद लिया। मंगलाचरण कविता कोटिया व सोनाली कोटिया ने किया। आयोजन से जुड़े नमन जैन व आयुष जैन ने बताया कि 26 जनवरी को मुनि विश्रंात सागर शहर के सभी जैन जिनालयों के दर्शन करेंगे।
जैन नसियां में मनाया स्नेह मिलन समारोह
बूंदी. शहर के जैतसागर रोड स्थित जैन नसियां में वर्धमान अरिहंत समिति व तरुण क्रांति मंच की ओर से स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच की सुमन बाकलीवाल व बबीता गंगवाल ने द्वीप प्रज्जवलन से किया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से णमोकर महामंत्र का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जैन हाऊजी प्रतियोगिता में रेखा पांड्या प्रथम, वंदना पाटनी द्वितीय, माला सजाओ प्रतियोगिता में नीतू कासलीवाल प्रथम व बीना नोसंदा व विमला बडज़ात्या द्वितीय रही। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इससे पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद लुहाडिय़ा ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष ओम बडज़ात्या, राजेंद्र छाबड़ा, के.के.जैन, सकल महिला अध्यक्ष अनिता सेठिया, संगीता गंगवाल आदि लोग मौजूद थे। मंच से जुड़े नवीन गंगवाल ने आभार जताया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.