scriptआक्रोशित लोगों ने सडक़ पर लगाया जाम | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Jam, Demonstration, Qatar, Passer, D | Patrika News

आक्रोशित लोगों ने सडक़ पर लगाया जाम

locationबूंदीPublished: Jun 26, 2020 11:17:40 am

Submitted by:

Narendra Agarwal

शहर के मीरा गेट पर गुरुवार को क्षेत्र के दुकानदारों ने मुख्य सडक़ पर दरगाह के पास खुदी हुई नाली की समस्या के समाधान की मांग को लेकर सडक़ पर जाम लगा दिया।

आक्रोशित लोगों ने सडक़ पर लगाया जाम,आक्रोशित लोगों ने सडक़ पर लगाया जाम

आक्रोशित लोगों ने सडक़ पर लगाया जाम,आक्रोशित लोगों ने सडक़ पर लगाया जाम

बूंदी. शहर के मीरा गेट पर गुरुवार को क्षेत्र के दुकानदारों ने मुख्य सडक़ पर दरगाह के पास खुदी हुई नाली की समस्या के समाधान की मांग को लेकर सडक़ पर जाम लगा दिया। यहां आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब १ घंटे तक क्षेत्र के दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और समझाइश कर जाम हटवाया। जाम के दौरान दोनों और वाहनों की कतारें लग गई। यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि मुख्य सडक़ पर ही नाली खोदकर छोड़ दी। आने जाने वाले कई राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके। जिला प्रशासन और नगर परिषद को कई बार इस समस्या से अवगत करा दिया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। एसआई सत्यनारायण ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश की और जाम हटवाया। प्रदर्शन करने वालों में परवेज, शाहरुख, शाहिद, तानु, गोलू, बल्लू भाई आदि मौजूद थे।


किसानों ने रोका रास्ता, किया प्रदर्शन
दबलाना. दबलाना सरकारी गेहूं खरीद केन्द्र पर गुरुवार को किस्म निरीक्षक दबलाना द्वारा गेहूं के सेंपल लेकर पास नहीं करने से तुलाई नहीं पर किसानों ने उपतहसील कार्यालय के पास नैनवां बूंदी सडक़ पर कुछ देर तक रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया। मौके पर दबलाना पुलिस पहुंची और रास्ता बहाल कराया। बाद में किसानों ने नायब तहसीलदार दबलाना को ज्ञापन दिया तथा दबलाना सरपंच रणजीत सिह सोलंकी , अशोक शर्मा , केसरी लाल नागर , सुनील गुर्जर सहित किसानों ने वार्ता की और गेहूं की तुलाई की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो