scriptसरसों की फसल कटाई शुरू होने के साथ ही मंडी में बढ़ऩे लगी आवक | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Kundrati Mandi, Mustard, Inward, Yie | Patrika News

सरसों की फसल कटाई शुरू होने के साथ ही मंडी में बढ़ऩे लगी आवक

locationबूंदीPublished: Feb 27, 2021 05:29:35 pm

Submitted by:

Narendra Agarwal

कुंवारती कृषि उपज मंडी में सरसों की आवक बढ़ गई। जहां मंडी में पहले सरसों की आवक नाम मात्र थी

सरसों की फसल कटाई शुरू होने के साथ ही मंडी में बढऩे लगी  आवक

सरसों की फसल कटाई शुरू होने के साथ ही मंडी में बढऩे लगी आवक

रामगंजबालाजी. कुंवारती कृषि उपज मंडी में सरसों की आवक बढ़ गई। जहां मंडी में पहले सरसों की आवक नाम मात्र थी, अब सरसों की फसल कटाई शुरू होने के साथ ही मंडी में लगभग 5 हजार कट्टे सरसों बिकने पहुंच रही।
किसान भी सरसों के दाम अच्छे होने से इन दिनों खेतों से सीधे मंडी में सरसों को बेचने पहुंच रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी सरसों के दाम 54 सौ रुपये प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गए।
इधर, मंडी में धान के दामों में पिछले दिनों आई गिरावट के बाद आवक भी कम हो गई। पहले यहां तीनों प्लेटफार्म पर धान के ढेर लग रहे थे। जो दाम घटन के बाद आवक आधी रह गई।

बकायादारों के काटे कनेक्शन
रामगंजबालाजी. क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार को विद्युत निगम ने कार्रवाई कर बकायादारों के कनेक्शन काटे। 5 हजार से अधिक राशि बकाया होने वालों की राशि जमा की गई। निगम के सहायक अभियंता डीडी मीणा ने बताया कि वसूली की कार्रवाई चांदा का तालाब, किशनपुरा, श्यामू, जवाहर नगर, भैरूपुरा बाड़ा, नमाना, करजूना, भीमपुरा, सांवलपुरा और रायता में की गई। 25 कनेक्शन काटे गए। मौके पर 4 लाख 70 हजार रुपए जमा किए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो