scriptनिकाली गांधी संदेश यात्रा, हुआ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन | Bundi news, Bundi rajasthan news, Mahatma Gandhi,Gandhi messaging tr | Patrika News

निकाली गांधी संदेश यात्रा, हुआ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

locationबूंदीPublished: Jul 19, 2019 12:30:57 pm

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में गांधी संदेश यात्रा निकाली गई।

Bundi news, Bundi rajasthan news, Mahatma Gandhi,Gandhi messaging tr

निकाली गांधी संदेश यात्रा, हुआ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

बूंदी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में गांधी संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा हायर सैकेण्डरी स्कूल से निकाली गई। गांधी संदेश यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से आरंभ होकर अंहिसा सर्किल, सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहा (केएन सिंह), सब्जी मण्डी रोड़, चौगान दरवाजे से इन्द्रामार्केट होते हुए पुन: प्रदर्शनी स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर पहुंची। गांधी संदेश यात्रा में विद्यार्थी, आमजन, स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी रही। इसमें विभिन्न प्रकार से गांधी जी के संदेशों को प्रसारित किया जाएगा। गांधी दर्शन यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। यहां प्रार्थना सभा एवं सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसमें रघुनाथ एकेडमी एवं लिटिल एंजिल स्कूल की बालिकाओं सहित धर्मगुरु ने प्रार्थना प्रस्तुत की।
पेचकीबावड़ी. राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय उमर में गांधी सार्ध शताब्दी महोत्सव पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल लाल कुम्हार ने हरीझंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रभात फेरी में महात्मा गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम की ध्वनि के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय के 275 छात्र-छात्राएं एवं 14 शाला परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। उमर ग्राम वासियों ने रैली का स्वागत किया।
करवर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आंतरदा के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा गांधी सन्देश यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई। रैली में रामधुन व बापू के प्रिय भजनों का गायन किया। वरिष्ठ अध्यापक नवनीत शर्मा ने बताया कि रैली को कार्यवाहक संस्था प्रधान मस्तराम मीणा के निर्देशानुसार अनुसार विद्यालय परिसर से शुरू किया जो बस स्टैण्ड, जैन मोहल्ला, सदर बाजार होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान व्याख्याता नाथू लाल सेन, द्वारका प्रसाद, वरिष्ठ अध्यापक रामप्रसाद शर्मा, दिवांक शर्मा, देवकीनन्दन शर्मा, रामलाल मीणा, अध्यापक कालूराम, लटूर लाल, परमानन्द शर्मा मौजूद थे।
नोताडा. कस्बे में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती वर्ष के अवसर पर आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी व गांधी संदेश यात्रा निकाली। रैली के दौरान महात्मा गांधी बना बच्चा आगे चल रहा था और छात्र छात्राएं रघुपति राघव राजा राम कि धुन गाते हुए आगे बढ रहे थे। रैली विद्यालय चोक से शुरू हुई जो गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस पहुंची इस दौरान अध्यापक मदनलाल मीना, जयेन्द्र प्रताप सिंह, मोती लाल मीणा सहीत विद्यालय स्टॉफ साथ रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो