scriptकई लोगों ने सौंपे सहायता राशि के चेक | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Many people,Hand over,Aid check | Patrika News
बूंदी

कई लोगों ने सौंपे सहायता राशि के चेक

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों एवं दैनिक जीवकों के राशन की व्यवस्था के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को भी लोगों में होड़ मची रही।

बूंदीMar 27, 2020 / 09:41 pm

पंकज जोशी

कई लोगों ने सौंपे सहायता राशि के चेक

कई लोगों ने सौंपे सहायता राशि के चेक

कई लोगों ने सौंपे सहायता राशि के चेक
नैनवां. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों एवं दैनिक जीवकों के राशन की व्यवस्था के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को भी लोगों में होड़ मची रही। सेवानिवृत सांख्यिकी अधिकारी राजेन्द्र जैन 11 हजार रुपए, ईंट भट्टा यूनियन ने 21 हजार व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीएस कालोरिया ने 25 हजार का चेक सौंपा। अधिशासी अभियंता ने 25 हजार का चेक हिण्डोली उपखंडअधिकारी को भी सौंपा। कोरोना सामाजिक सहायता समिति को भी एक दर्जन लोगों ने सहायता राशि सौंपी।

पूर्व विधायक करसोल्या ने एक लाख का चेक सौंपा
करवर. जरूरतमंदों की मदद के लिए पूर्व विधायक प्रभुलाल करसोल्या ने शुक्रवार को जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा को एक लाख एक हजार रुपए की सहायता का चेक सौंपा। पूर्व विधायक करसोल्या ने यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में सौंपी।

सौंपी मदद की राशि
हिण्डोली. उपखंड अधिकारी को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता , सनराइज विद्यालय के संचालक राम सिंह, भगवान सोनी, बाबूलाल यादव ने मदद राशि सौंपी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो