scriptकप्तान ने ली चारो थानाधिकारियों की क्लास, कहा अपराधों पर लगाओ अंकुश | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Meeting, Superintendent of Police, C | Patrika News
बूंदी

कप्तान ने ली चारो थानाधिकारियों की क्लास, कहा अपराधों पर लगाओ अंकुश

बूंदी के पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने निरीक्षण किया।

बूंदीSep 20, 2019 / 12:03 pm

Narendra Agarwal

कप्तान ने ली चारो थानाधिकारियों की क्लास, कहा अपराधों पर लगाओ अंकुश

कप्तान ने ली चारो थानाधिकारियों की क्लास, कहा अपराधों पर लगाओ अंकुश

बूंदी. बूंदी के पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद यहां कार्यालय में पुलिस उप अधीक्षक सर्किल एरिया के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक गुप्ता ने अपराधों को नियंत्रित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों का जल्द निस्तार करें। इस दौरान एसपी ने चारों थानाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला उत्पीडऩ, रोड सेफ्टी, लूट, चोरी जैसे मुकदमों पर सख्त कार्रवाई कर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार शर्मा, थानाधिकारी घनश्याम मीणा, सदर थानाधिकारी लोकेंद्र पालीवाल, डाबी थानाधिकारी सम्पत सिंह व महिला थानाधिकारी मुकेशी बाई मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सीओं ऑफिस में रखी फाईलों का देखा। साथ ही पुलिस उपअधीक्षक को अपने सर्किल एरिया में अपराधों पर रोकथाम के लिए निर्देश दिया। जिले में 30 से 40 प्रतिशत बढ़े अपराधों पर एसपी सख्त दिखी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो