
मंत्रालयिक कर्मचारियों ने 16 अगस्त से किया आंदोलन का ऐलान
मंत्रालयिक कर्मचारियों ने 16 अगस्त से किया आंदोलन का ऐलान
बूंदी. शहर की धानमंडी धर्मशाला में मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक हुई। संगठन के संयुक्त सचिव शिवराज सैनी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने की। चौधरी ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों जिसमें ग्रेड पे 3600, पदोन्नति के शेष रहे पदों, सचिवालय पैटर्न, पदोन्नति के नियमों में संशोधन एवं योग्यता स्नातक सहित मांग पत्र की सभी मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि यदि राज्य सरकार ने 15 अगस्त तक मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों के संबंध में आदेश के रूप में सकारात्मक निर्णय नहीं किया तो 16 अगस्त से महासंघ आंदोलन शुरू कर देगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र दाधीच, ट्रिब्यूनल चैयरमेन कमलेश शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह राजावत, जिलाध्यक्ष चन्दन पंचोली, जिला महामंत्री ओमप्रकाश वर्मा, राकेश शर्मा, रामस्वरूप राठौर, शिवराज पुरी, ऋतुराज दाधीच, शंकर लाल सैनी, देवी सिंह शक्तावत, इन्द्रकुमार विजय, राजकुमार शर्मा, विक्रम सिंह आदि सहित कई जने मौजूद थे।
Published on:
01 Aug 2021 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
