scriptपालिकाकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Municipal staff,Awareness rally,nikaa | Patrika News

पालिकाकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली

locationबूंदीPublished: Oct 23, 2020 07:59:16 pm

जन जागरूकता जन आन्दोलन के तहत गुरुवार को नगरपालिका के कर्मचारियों ने कला जत्था के साथ कस्बे में रैली निकाली।

पालिकाकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली

पालिकाकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली

पालिकाकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली
नैनवां. जन जागरूकता जन आन्दोलन के तहत गुरुवार को नगरपालिका के कर्मचारियों ने कला जत्था के साथ कस्बे में रैली निकाली। रैली में लोक कलाकारों का जत्था कोरोना जागरूकता के लिए लोकगीतों की प्रस्तुतियों के साथ स्वच्छता का संदेश देते चल रहे था। रैली के दौरान मास्क वितरण भी किया। रैली में सफाई निरीक्षक केसरलाल वर्मा सहित पालिका स्टाफ व सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
कापरेन. जन जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को कस्बे में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। जनजागरूकता रैली को पूर्व विधायक सीएल प्रेमी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। रैली के दौरान नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारियों ने भी समझाइश की। रैली में पालिका अधिशासी अधिकारी हेमेन्द्र कुमार, पूर्व सरपंच दुर्गाशंकर गुर्जर, मोहित व्यास, कृष्णबिहारी सुमन आदि मौजूद रहे।
महिलाओं को किया जागरूक
कापरेन. ऑपरेशन आवाज के तहत गुरुवार को नगरपालिका सभागार भवन पर थानाधिकारी हरलाल मीणा ने महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा सबंधित जानकारी दी। थानाधिकारी हरलाल मीणा ने महिलाओं ेसे घटना से पहले सूचना देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र की आंगनबाड़ी कर्मियों व नगरपालिका की महिला कर्मचारियों आदि ने भाग लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो