scriptचैनपुरिया के निकट टापरी में लगी आग | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Near Chainpuria,In test,Caught fire | Patrika News

चैनपुरिया के निकट टापरी में लगी आग

locationबूंदीPublished: Apr 19, 2021 09:17:05 pm

हिण्डोली कस्बे के निकट ग्राम चैनपुरिया गांव में रविवार शाम को एक टापरी में आग लगने से उसके नीचे बंधे बकरा व बकरी झुलस कर मर गए, एक भैंस भी बुरी तरह जल कर घायल हो गई। वहां खेल रही नौ साल की बालिका भी झुलस गई।

चैनपुरिया के निकट टापरी में लगी आग

चैनपुरिया के निकट टापरी में लगी आग

चैनपुरिया के निकट टापरी में लगी आग
घर पर खेल रही एक बालिका झुलसी
हिण्डोली. हिण्डोली कस्बे के निकट ग्राम चैनपुरिया गांव में रविवार शाम को एक टापरी में आग लगने से उसके नीचे बंधे बकरा व बकरी झुलस कर मर गए, एक भैंस भी बुरी तरह जल कर घायल हो गई। वहां खेल रही नौ साल की बालिका भी झुलस गई।
जानकारी के अनुसार चैनपुरिया के पास रहने वाले सुरेश रैगर सुबह पत्नी के साथ मजदूरी करने भीमगंज गया था। पीछे उसकी नौ साल की बेटी घर पर थी। शाम को अचानक टापरी में आग लग गई। जिससे पास में बंधे एक बकरा व बकरी जलकर मर गए। एक भैंस गंभीर झुलस गई। टापरी के नीचे खेल रही 9 वर्षीय करिश्मा भी झुलस गई। जिसे उपचार के लिए हिण्डोली चिकित्सालय ले जाया गया। आग से मोटरसाइकिल सहित टावर के नीचे रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए। सुरेश ने बताया कि टापरी जलने की जानकारी उन्हें लगी तो दौडकऱ घर पहुंचे। जहां पर टापरी जल रही थी। टापरी में रखे मोटरसाइकिल, खाने पीने के सामान बर्तन कपड़े भी जल गए। लोगों के साथ आग पर काबू पाया ,लेकिन आग से काफी नुकसान हुआ। आग की घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। टापरी में आग स्पार्किंग से लगना बता रहे हैं। आग से करीब डेढ़ से दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
विद्युत लाइन का तार टूटने से लगी आग
हिण्डोली. बसोली. थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेरखटा के खेजड़ा गांव के पास अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद में आग पर काबू पाया। ग्राम पंचायत के उपसरपंच गोपाल गुर्जर ने बताया कि रविवार शाम को अचानक सडक़ के किनारे जंगल में आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई और लोग आग को देखकर एकत्रित हो गए है। सभी ग्रामीणों ने मिलकर आसपास के खेतों, कुओं से बोरिंग चला कर आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार विद्युत लाइन का तार टूटने से अचानक आग लगी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो