bell-icon-header
बूंदी

बजरी का अवैध खनन जोरों पर

सदर व तालेड़ा थाना क्षेत्र में निकल रही नदियों से बजरी का अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा। जानकारी के अनुसार बजरी माफिया क्षेत्र से निकल रही नदियों से बजरी का अवैध खनन कर उसे शहर व अन्य जगहों पर मुंह मांगे दाम पर बेच रहे है।

बूंदीNov 25, 2020 / 08:37 pm

पंकज जोशी

बजरी का अवैध खनन जोरों पर

बजरी का अवैध खनन जोरों पर
रामगंजबालाजी. सदर व तालेड़ा थाना क्षेत्र में निकल रही नदियों से बजरी का अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा। जानकारी के अनुसार बजरी माफिया क्षेत्र से निकल रही नदियों से बजरी का अवैध खनन कर उसे शहर व अन्य जगहों पर मुंह मांगे दाम पर बेच रहे है।
मांगली, घोड़ा पछाड़, कुरेन नदी से रात दिन बजरी निकाली जा रही है। मांगली नदी की बात करें तो इसमें लालपुरा, बागदा, सगावदा, जालेडा, घोडा पछाड़ नदी में लीलेड़ा व्यासान, साथेली, हाड़ो का पीपल्दा, कुरेल नदी में बंबोरी, बनकाखेड़ा , एबरा, रायथल सहित अन्य जगहों पर नदी से अवैध बजरी खनन कार्य जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र की नदियों में अवैध बजरी खनन को लेकर रात के समय जेसीबी मशीनों व दिन में मजदूरों की मदद से बजरी को निकालकर ट्रैक्टर ट्रॉली के द्वारा उसे गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। भले ही प्रशासनिक अधिकारियों के रात दिन क्षेत्र में चुनाव के दौरे हो रहे हो, लेकिन माफियाओं के आगे प्रशासन भी कुछ नहीं कर पा रहा। कई जगह पर बजरी माफियाओं ने गांव में सडक़ किनारे बजरी के ढेर लगा कर उसे बेचने का कार्य कर रहे हैं। उसके बावजूद ठोस कार्यवाही नहीं होने से माफियाओं के हौसले बुलंद है। कहीं जगहों पर तो दिनदहाड़े बजरी का परिवहन किया जा रहा है।

Hindi News / Bundi / बजरी का अवैध खनन जोरों पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.