बूंदी

चिकित्सालय के वार्ड ब्वॉय पर जानलेवा हमला

बूंदी जिला चिकित्सालय के वार्ड ब्वॉय 46 वर्षीय गणेशलाल चौहान पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

बूंदीJul 05, 2020 / 07:57 pm

पंकज जोशी

चिकित्सालय के वार्ड ब्वॉय पर जानलेवा हमला

चिकित्सालय के वार्ड ब्वॉय पर जानलेवा हमला
बूंदी. बूंदी जिला चिकित्सालय के वार्ड ब्वॉय 46 वर्षीय गणेशलाल चौहान पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। गंभीर घायल चौहान व बीच-बचाव में जख्मी हुए बेटे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौहान शाम को साढ़े आठ बजे ब्रह्मपुरी बड़ीबागर अपने घर के बाहर बैठा था। तभी ब्रह्मपुरी निवासी संदीप कछोटिया, सत्तु कछोटिया, संजय हथोड़ा, रोहन कछपोटिया साथियों के साथ आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्हें टोका तो संदीप ने कुल्हाड़ी से सिर से वार कर दिया। तभी बीच-बचाव करने आए बेटे पर भी हमला कर दिया। सत्तू, रोहन, संजय ने लकड़ी से वार किए।
हमले में गणेशलाल जमीन पर गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट थी। आस-पास के लोगों ने दौडकऱ बचाया। तब हमलावर मौके से भागे। चौहान व उसके बेटे को जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां उसके सिर पर टांके लगाए। पिता-पुत्र को भर्ती कर लिया।
पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ विनय की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी। यहां आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि हमलावर कई मामलों में लिप्त बताए। जिन पर प्रभावी कार्रवाई हो। वार्ड ब्वॉय ने कोरोना वार्ड में भी ड्यूटी दी थी। मामले की जांच एएसआई भारत सिंह को सौंपी गई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.