नैनवां नगरपालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार
नगरपालिकाध्यक्ष प्रेमबाई गुर्जर व उपाध्यक्ष आबिद अली ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना थे।

नैनवां. नगरपालिकाध्यक्ष प्रेमबाई गुर्जर व उपाध्यक्ष आबिद अली ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना थे। अध्यक्षता जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर ने की। समारोह में राज्यमंत्री चांदना ने कहा कि नगरपालिका चुनाव में नैनवां की जनता ने नगरपालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कांग्रेस का बहुमत दिया। अब पहली प्राथमिकता नगरपालिका को भ्रष्टाचार मुक्त करना होगा। दस वर्ष से नगरपालिका पूरी तरह भ्रष्टाचार की चपेट में रही। जनता से किए वादे के अनुसार अब नैनवां में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
कस्बे को सुंदर बनाया जाएगा। कस्बे की तस्वीर बदल दी जाएगी। सरकारी व नगरपालिका भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराएंगे। समारोह को जिला प्रमुख चन्द्रावती, पूर्व विधायक सूर्यकुमार जैन, पालिकाध्यक्ष प्रेमबाई, उपाध्यक्ष आबिदअली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र जैन, नैनवां शहर अध्यक्ष भारतभूषण गौतम, पूर्व पार्षद बाबूलाल वर्मा, राजेश ठाकोर, शोजीलाल गुर्जर, राजीव बिग्रेड कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नारायणसिंह सोलंकी ने संबोधित किया।
संचालन राजेश गुर्जर ने किया। समारोह में पार्षद भूपेन्द्र साहू, ओमप्रकाश गुर्जर, आशा यादव, जितेन्द्र बैरवा, मोहम्मद सलीम, दुर्गालाल सैनी, बीना वर्मा, शहनाजबानो, गोविन्द सैनी, वीणा पाण्डेय, अमृतराज मीना, शबाना व नबील अंसारी मौजूद थे।
अब पाइए अपने शहर ( Bundi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज