scriptराष्ट्रीय राजमार्ग – 52 पर बंद हो अवैध कट, बढ़ रही हैं सडक़ दुर्घटनाएं | Bundi News, Bundi Rajasthan News,On National Highway - 52,Illegal cut | Patrika News

राष्ट्रीय राजमार्ग – 52 पर बंद हो अवैध कट, बढ़ रही हैं सडक़ दुर्घटनाएं

locationबूंदीPublished: Jul 08, 2020 10:09:57 pm

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर डिवाइडर पर लोगों ने बड़ी संख्या में अवैध कट बना रखे हैं। जिससे यहां पर दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग - 52 पर बंद हो अवैध कट, बढ़ रही हैं सडक़ दुर्घटनाएं

राष्ट्रीय राजमार्ग – 52 पर बंद हो अवैध कट, बढ़ रही हैं सडक़ दुर्घटनाएं

राष्ट्रीय राजमार्ग – 52 पर बंद हो अवैध कट, बढ़ रही हैं सडक़ दुर्घटनाएं
निकलते हैं दोपहिया वाहन चालक
हिण्डोली. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर डिवाइडर पर लोगों ने बड़ी संख्या में अवैध कट बना रखे हैं। जिससे यहां पर दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार कोटा से देवली राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एनएचएआई द्वारा निर्धारित स्थानों पर कट बना रखे हैं , लेकिन कई लोग व वाहन चालक अधिक दूरी से बचने के लिए डिवाइडर की दीवारें तोडक़र अवैध रूप से कट बना दिए हैं। जिनमें लोग तेजी से निकलते है। जिससे सामने से आने वाले वाहनों को निकलने वाले वाहन व लोगों की जानकारी नहीं रहती है व दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। जानकारों की माने तो हिण्डोली से देवली के बीच एक दर्जन, हिण्डोली से बूंदी के बीच एक दर्जन से अधिक अवैध कट बने हुए हैं। यहां पर दोपहिया वाहन जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में डिवाइडर से होकर दूसरी ओर आ जाते हैं।
नहीं है ध्यान
एक वर्ष पूर्व यहां पर जीवीके कंपनी टर्मिनेट होने के बाद इसका जिम्मा एनएचएआई ने लिया था, लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों का यहां कोई ध्यान नहीं है । अधिकारी डिवाइडर को संभालने तक नहीं आते हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर लोगों ने कई अवैध कट बना रखे है । जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। एनएचआई के अधिकारियों को चाहिए कि वह तत्काल रूप से अवैध कट को बंद करें व गश्त को नियमित रूप से करवाएं। इसके लिए थाने से पत्र भी भिजवाया जाएगा।
बृजमोहन मीणा, पुलिस उप निरीक्षक, हिण्डोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो