script

प्लांटेशन की दीवार पर बैठा दिखा पैंथर

locationबूंदीPublished: Nov 23, 2021 10:03:54 pm

Submitted by:

Narendra Agarwal

प्रस्तावित रामगढ़ विषाधारी टाइगर रिजर्व के भीमलत के जंगल में सोमवार दोपहर को एक पैंथर की चहलकदमी बनी रही। लोगों को यहां पैंथर बैठा दिखाई दिया तो एक बारगी तो लोगों में दहशत हो गई, लेकिन लोगों को देखकर पैंथर वहां से निकल गया।

प्लांटेशन की दीवार पर बैठा दिखा पैंथर

प्लांटेशन की दीवार पर बैठा दिखा पैंथर

बूंदी. प्रस्तावित रामगढ़ विषाधारी टाइगर रिजर्व के भीमलत के जंगल में सोमवार दोपहर को एक पैंथर की चहलकदमी बनी रही। लोगों को यहां पैंथर बैठा दिखाई दिया तो एक बारगी तो लोगों में दहशत हो गई, लेकिन लोगों को देखकर पैंथर वहां से निकल गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे करीब गोपालपुरा निवासी रामलाल खीण्या से अपने साथी के साथ आ रहा था। तभी उन्हें प्लांटेशन की दीवार पर पैंथर बैठा दिखाई दिया। इस बात को लेकर दिनभर क्षेत्र में चर्चा बनी रही।

मुकुंदरा और रामगढ़ को जोड़ता है यह जंगल
वन्यजीव प्रेमी पृथ्वीसिंह राजावत ने बताया कि भीमलत के जंगल से लगते हुए ही मुकुं दरा हिल्स टाइगर रिजर्व का जवाहर सागर क्षेत्र आता है। ऐसे में यह मुकुंदरा और प्रस्तावित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को जोडऩे का एक कॉरिडोर है।

दो दर्जन पैंथर, तीन दर्जन भालू
राजावत ने बताया कि कालदां और भीमलत क्षेत्र में करीब 24 पैंथर और 30 भालू होने की जानकारी है। पहले यह सुबह-शाम ही दिखाई देते थे, लेकिन अब दोपहर को भी आसानी से दिखाई देने लगे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो