scriptमांगी उत्तम क्षमा, निकाली श्रीजी भगवान की शोभायात्रा | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Paryushan Parv, Lord Shreeji, Shobha | Patrika News

मांगी उत्तम क्षमा, निकाली श्रीजी भगवान की शोभायात्रा

locationबूंदीPublished: Sep 16, 2019 12:56:12 pm

Submitted by:

Narendra Agarwal

दिगम्बर जैन खंडेलवाल (सरावगी) समाज की ओर से क्षमावणी पर्व के समापन पर रविवार को शहर में श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई।

मांगी उत्तम क्षमा, निकाली श्रीजी भगवान की शोभायात्रा

मांगी उत्तम क्षमा, निकाली श्रीजी भगवान की शोभायात्रा

बूंदी. दिगम्बर जैन खंडेलवाल (सरावगी) समाज की ओर से क्षमावणी पर्व के समापन पर रविवार को शहर में श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। चौगान जैन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई।
शोभायात्रा में पुरुष वर्ग सफेद व महिलाएं केसरिया वस्त्र पहने हुई थी। चौगान जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा इंद्रा मार्केट, अहिंसा सर्किल, कोटा रोड होते हुए चौगान जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां भगवान के कलशाभिषेक हुए। शोभायात्रा में पालकी में भगवान विराजमान थे। जिनको समाज के लोगों ने श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में महिलाएं भजनों पर नृत्य करते हुए चली।

पारितोषिक वितरण के साथ हुआ समापन
चौगान जैन मंदिर में पर्युषण पर्व समिति की ओर से चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों का समापन शनिवार रात को पारितोषिक वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर थी। अध्यक्षता केशवरायपाटन अतिशय क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष बिरधीचंद्र छाबड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि समाज के अध्यक्ष ओम बडज़ात्या, मंत्री राजेंद्र छाबड़ा व जिला मंत्री संतोष पाटनी रहे। अतिथियों ने क्षमावणी पर्व पर प्रकाश डाला और वर्ष पर्यन्त हुई गलतियों की क्षमा याचना की।
इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों व तीन से अधिक उपवास करने वाले त्यागीवृतियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। महोत्सव संयोजक प्रमोद गंगवाल व उपसंयोजक सुरेंद्र छाबड़ा ने आभार जताया। संचालन चंद्रेश रावका व लोकेश गोधा ने किया।

जयकारों के बीच हुआ कलशाभिषेक
शहर के नागदी बाजार स्थित दिगम्बर जैन बघेरवाल पंचायत भवन में भी क्षमावणी का पर्व मनाया गया। सुबह यहां मंडल विधान का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के महिला-पुरुषों ने बढ़चढकऱ भाग लिया। मंडलजी के समक्ष सभी ने अघ्र्य चढ़ाया। शाम को भगवान के कलशाभिषेक हुए। इस दौरान समाज के अध्यक्ष महावीर हरसोरा, प्रदीप हरसोरा, धर्मेंद्र जैन, पवन हरसोरा, हिम्मत हरसोरा, शुभंम जैन आदि मौजूद थे।

शोभायात्रा में जैन समाज का दिखा उत्साह
हिण्डोली.क्षमावाणी पर्व पर रविवार को कस्बे में सुपाŸवनाथ मंदिर से श्रीजी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर हिण्डोली बस स्टैंड से होते हुए मंदिर पर पहुंची। पुरुष- महिलाएं नाचते गाते चल रहे थे। मंदिर में भगवान का कलशाभिषेक किया। सन्मति युवा मंच प्रवक्ता संजय बरमुंडा ने बताया कि क्षमावाणी पर्व के उपलक्ष्य में सभी लोगों ने गलतियों की क्षमा याचना की।
खटकड़. जैन समाज की ओर से पारसनाथ भगवान दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा की गई। इसके बाद पारसनाथ भगवान का मंडलविधान किया गया। दोपहर को शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर महावीर, लोकेश, प्रभुलाल, बाबूलाल, दुर्गालाल, कपिल, धर्मचंद, सुरेश, सुरेश, अशोक, मोहित, विपुल, प्रेमचंद आदि शामिल रहे।
जजावर.कस्बे में जैन समाज की ओर से रविवार को भगवान आदिनाथ का विमान धूमधाम से निकाला गया। शोभायात्रा में बैंड बाजे के साथ केसरिया-केसरिया हमारा रंग केसरिया… भजन पर समाज के युवक-युवतियां थिरकते चल रहे थे। इसी बीच समाज के लोग भगवान महावीर के जयकारें लगा रहे थे। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान विमल कुमार जैन, अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, सूरजमल जैन, रमेश जैन, बाबू लाल जैन, दुर्गालाल जैन, भंवर लाल जैन, प्रकाश जैन, पदम जैन, ताराचंद जैन आदि मौजूद थे।
बड़ानयागांव. कस्बे के जैन मंदिर में रविवार को सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई। शाम को क्षमावाणी पर्व मनाया गया। बालक -बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। रमेशचंद जैन, अमोलकचंद जैन, पवनकुमार जैन, बाबूलाल जैन आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो