script

पोषबड़ा का भोग लगाकर प्रसादी वितरित

locationबूंदीPublished: Jan 18, 2021 05:30:56 pm

शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर में रविवार को पोषबड़ा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कोविड-19 नियमों की पालना की।

पोषबड़ा का भोग लगाकर प्रसादी वितरित

पोषबड़ा का भोग लगाकर प्रसादी वितरित

पोषबड़ा का भोग लगाकर प्रसादी वितरित
बूंदी. शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर में रविवार को पोषबड़ा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कोविड-19 नियमों की पालना की।
कार्यक्रम संयोजक राज कुमार दाधीच ने सुबह भगवान लक्ष्मीनाथ की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। कथा वाचक आचार्य भूपेंद्र ने इस अवसर पर कहा कि पोष माह में भगवान को बड़े का भोग लगाने से पुण्य प्राप्त होने के साथ देश राज्य एवं जिले से संकट दूर होंगे। शाम साढ़े 4 पोषबड़ा का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। इस बार कोराना के कारण पत्तल में बैठकर प्रसादी वितरण नहीं कर प्रसादी के भर पेट के पेकिट दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामस्वरूप सोनी, रणजीत शर्मा, लक्ष्मण सिंह, अभिषेक सिसोदिया, रविकुमार शर्मा, विनोद सिंह, विश्वनाथ भारद्वाज, ऋतुराज दाधीच, पंकज दाधीच, मनीष सिसोदिया आदि शामिल रहे।
बरुन्धन. कस्बे में चित्तौड़ा चारभुजा मंदिर पर रविवार को पौषबड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मण्डल द्वारा भजन कीर्तन किए। कार्यक्रम से जुड़े सदस्य लीला गुप्ता, चन्द्रेश चित्तौड़ा, चंचल चित्तौड़ा, अमिता चित्तौड़ा आदि ने बताया कि पण्डित कृष्णावतार शर्मा ने चारभुजा को पौषबड़ा तथा पुए पकौड़ी का भोग लगाया। उसके बाद महिलाओं और बच्चों को प्रसादी वितरित की।
नैनवां. नैनवां के चारभुजा मन्दिर में चारभुजा महिला मंडल द्वारा रविवार को पौषबड़ा का आयोजन किया। महिला मंडल द्वारा मन्दिर में दोपहर 12 बजे से चार बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया। भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ नृत्य भी करती रही। चार बजे चारभुजा भगवान के बड़ों का भोग लगाया। इसके बाद महाआरती के बाद बड़ों का प्रसाद वितरण किया।
भण्डेड़ा. दुगारी गांव में श्याम महिला मंडली के द्वारा श्याम महाराज के मन्दिर पर रविवार को महिला मंडल के द्वारा भजन-कीर्तन किए और भोग लगाकर नृत्य किया। महिला मंडल के द्वारा महाआरती की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो