बूंदी

पुलिस दिवस पर जवानों का बढ़ाया हौसला

पुलिस दिवस पर जिलेभर में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्हें मालाएं पहनाई, मास्क और सैनिटाइजर भेंट किए।

बूंदीApr 17, 2020 / 06:54 pm

Narendra Agarwal

पुलिस दिवस पर जवानों का बढ़ाया हौसला

बूंदी. पुलिस दिवस पर जिलेभर में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्हें मालाएं पहनाई, मास्क और सैनिटाइजर भेंट किए। इस कोरोना महामारी के बीच यों ही डंटे रहने के लिए प्रेरित किया। स्काउट गाइड संस्था से जुड़े लोगों ने कोतवाली थाने में सम्मान किया।पुष्प गुच्छ भेंट किए। शहर के युवा प्रभात जैन की अगुवाई में आधा दर्जन जनों ने चौराहों और चौकियों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों का अभिनंदन किया।
डोर टू डोर राशन वितरण
बरूंधन. कस्बे में गुरुवार को उचित मूल्य की दुकान से गेहंू की आपूर्ति घर-घर पहुंचाने की शुरुआत हुई। दुकान संख्या तीन के डीलर राजेन्द्र दाधीच ने बताया कि खाद्य सुरक्षा चयनित लाभार्थियों को होम डिलीवरी शुरू कर दी। इससे सामाजिक दूरी बनी रहेगी।
झालीजी का बराना. कस्बे में ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से बैरवा बस्ती में गेहूं का वितरण किया गया। सहायक व्यवस्थापक रमेश मेघवाल, रूपेश ने बताया कि यहां 130 परिवारों को नि:शुल्क राशन का गेहूं बांटा गया। शुक्रवार को गणेश मंदिर चौक पर राशन का वितरण होगा।
तलवास. कस्बे की सहकारी समिति में ग्रामीणों को गेहूं का वितरण किया गया। समिति के व्यवस्थापक नारायण सिंह हाड़ा ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए वितरण करवाया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.