scriptपुलिस अधीक्षक ने किया थानों का निरीक्षण, सुनी जवानों की समस्या | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Police Officer,Police Inspection,Prob | Patrika News

पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का निरीक्षण, सुनी जवानों की समस्या

locationबूंदीPublished: Feb 16, 2020 09:42:30 pm

बूंदी. पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने रविवार को सीओ सर्किल के थानों का औचक निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का निरीक्षण, सुनी जवानों की समस्या

पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का निरीक्षण, सुनी जवानों की समस्या

पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का निरीक्षण, सुनी जवानों की समस्या
बूंदी. पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने रविवार को सीओ सर्किल के थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानों का रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही जवानों की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक ने पहले अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ परकोटे के भीतरी इलाके का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान भीतरी इलाके की यातायात व्यवस्था को देखा। उन्होंने माना कि संकरे व पुराने मार्केट के चलते आमजन को यातायात की समस्या से जूझना पड़ता है। इस व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस अधीक्षक ने यहां दुकानदारों से चर्चा की। उन्होंने पूछा कि आखिर बढ़ते यातायात दबाव व संकरे रास्ते के लिए क्या बेहतर प्रयास किए जा सकते हैं। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक मनोज शर्मा, थानाधिकारी घनश्याम मीणा व यातायात प्रभारी महेंद्र सिंह साथ थे।
विभिन्न मामलों में की चर्चा
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली व सदर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थानों के रिकॉर्ड को देखा और मालखाना, हवालात व मैस का निरीक्षण किया। कोतवाली थाने के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल थानाधिकारी उपअधीक्षक घनश्याम मीणा से विभिन्न मामलों में चर्चा की। कोतवाली में बनाए गए स्वागत कक्ष की प्रशंसा की। इसके बाद एसपी सदर थाने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सदर थानाधिकारी लोकेंद्र पालीवाल से जानकारी ली।
लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें
पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने दोनो थानों के निरीक्षण के दौरान जवानों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक ने यहां जवानों को बेहतर गश्त करने, अच्छा काम करने और लोगों से अच्छा व्यवहार रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस का लोगों के बीच अच्छा व्यवहार होना चाहिए। लोगों से शालीनता से व्यवहार करो।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो