प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजबाला गुप्ता, मंडल प्रभारी पुरुषोत्तम मंगल, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, ओम भगवती ङ्क्षसह, विजय दाधीच, मनीष जैन, विक्रम ङ्क्षसह हाड़ा, दिनेश जैन, प्रभुलाल सेन, नितेश खटोड़, संजय बरमुंडा, महेश सोनी, नरेन्द्र जैन, महेन्द्र जैन, भंवरलाल गुर्जर, प्रभुलाल राव, ईश्वर सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आकोदा. दबलाना भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिजली ,पेयजल संकट सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ उप तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मंडल प्रभारी कालूलाल जांगिड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों उप तहसील कार्यालय के परिसर में एकत्र हुए जहां प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंडल महामंत्री रमेश चंद्र पारीक, जिला उपाध्यक्ष सीताराम सैनी, जिला उपाध्यक्ष पोखर लाल नागर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, रामकिशन सैनी आदि शामिल रहे।
इंद्रगढ़. इंद्रगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा, मंडल प्रभारी अनिल जैन, तालेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महावीर जैन और शहर मंडल अध्यक्ष नीलेश तिवारी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव कर तहसीलदार को तहसील कार्यालय में ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में राज्य की कानून व्यवस्था, बिजली कटौती आदि समस्याओं को लेकर विरोध जताया। महामंत्री सूरजमल सैनी, मुकेश पारिक, उपाध्यक्ष परहलाद महावार, घनश्याम गुर्जर, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बबलू सैनी आदि मौजूद थे। इसके बाद तहसीलदार के कक्ष के बाहर कार्यकर्ता धरने पर बैठे।
धरना -प्रदर्शन कर जताया विरोध
कापरेन. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था बिगडऩे, प्रदेश और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली और धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। शहर मंडल अध्यक्ष लोकेश बागड़ा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छीतर धाभाई ने बताया कि कार्यकर्ता शहर के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एकत्रित हुए। जहां वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। बाद में कार्यकर्ता रैली के रूप में विद्युत निगम कार्यालय पर पहुंचे और बिजली कटौती आदि समस्याओं पर विरोध जताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष तेजनारायण दुबे, राजेन्द्र पाटनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलराम राठौर, पालिका उपाध्यक्ष हेमंत पंचोली, पार्षद सुरेश गुर्जर, जितेंद्र पापड़ीवाल, विनोद काका, हरनाथ मीणा आदि उपस्थित रहे। यहां बिजली कटौती बंद करने की मांग की।