scriptReal Heroes : उम्र नहीं बाधा, जैन कर रहे गली-गली मुनादी | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Real Heroes,Age not hindrance,Doing j | Patrika News

Real Heroes : उम्र नहीं बाधा, जैन कर रहे गली-गली मुनादी

locationबूंदीPublished: Apr 09, 2020 09:48:48 pm

जिला कलक्टर के निजी सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए बूंदी के अशोक जैन के लिए कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही इस जंग में उम्र कोई बाधा नहीं बन रही।

Real Heroes : उम्र नहीं बाधा, जैन कर रहे गली-गली मुनादी

Real Heroes : उम्र नहीं बाधा, जैन कर रहे गली-गली मुनादी

Real Heroes : उम्र नहीं बाधा, जैन कर रहे गली-गली मुनादी
बूंदी. जिला कलक्टर के निजी सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए बूंदी के अशोक जैन के लिए कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही इस जंग में उम्र कोई बाधा नहीं बन रही।जैन सुबह से शाम तक शहर की गलियों में घूम-घूम कर लोगों को माइक के जरिग जागरूक करने में पीछे नहीं हट रहे। उन्होंने गुरुवार को आधा दर्जन से अधिक इलाकों में पहुंचकर लोगों को घरों में रहने के लिए संदेश दिया।
राहत कोष में दी सहायता राशि
बूंदी. शीतलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर रजत गृह कॉलोनी मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 21 हजार रुपए का चेक जिला कलक्टर को सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष बिरधीचंद जैन, कपूरचंद जैन, संजय जैन, पार्षद टीकम जैन मौजूद थे।
पूर्व विधायक ने एक माह की दी पेंशन राशि
बूंदी.पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा ने प्रधानमंत्री राहत कोष व आरएसएस के संगठन सेवा भारती को 1 माह की पेंशन राशि दी। पूर्व विधायक शर्मा ने प्रधानमंत्री राहत कोष का चेक जिला कलक्टर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा कार्यों के लिए सहयोग निधि सेवा भारती कार्यालय में यह चेक सौंपा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो