scriptरोडवेज कर्मचारियों को अब ‘मान’ व ‘सम्मान’ | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Roadways employees,Now,'Honor' and 'h | Patrika News

रोडवेज कर्मचारियों को अब ‘मान’ व ‘सम्मान’

locationबूंदीPublished: Jan 21, 2021 08:21:20 pm

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की रोडवेज बसें अब ‘सम्मान’ के साथ चलेगी। जी हां! क्रिकेट टूर्नामेंट में दिए जाने वाले अवार्ड की तरह अब रोडवेज आगार व कर्मचारियों को भी सह सम्मान अवार्ड दिए जाएंगे। यह अवॉर्ड बेहतर आय अर्जित करने पर मिलेंगेे। ‘डिपो ऑफ द मंथ’ और ‘डिपो ऑफ द इयर’ अवार्ड से नवाजा जाएगा।

रोडवेज कर्मचारियों को अब ‘मान’ व ‘सम्मान’

रोडवेज कर्मचारियों को अब ‘मान’ व ‘सम्मान’

रोडवेज कर्मचारियों को अब ‘मान’ व ‘सम्मान’
रोडवेज में पहली बार होगा डिपो और कर्मचारी का सम्मान
बेहतर आय अर्जित करने पर मिलेगा ‘डिपो ऑफ द मंथ’ और ‘डिपो ऑफ द ईयर’ अवार्ड,आय बढ़ाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का नवाचार
गुंजन बाकलीवाल
patrika.com बूंदी. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की रोडवेज बसें अब ‘सम्मान’ के साथ चलेगी। जी हां! क्रिकेट टूर्नामेंट में दिए जाने वाले अवार्ड की तरह अब रोडवेज आगार व कर्मचारियों को भी सह सम्मान अवार्ड दिए जाएंगे। यह अवॉर्ड बेहतर आय अर्जित करने पर मिलेंगेे। ‘डिपो ऑफ द मंथ’ और ‘डिपो ऑफ द इयर’ अवार्ड से नवाजा जाएगा।
इस बार रोडवेज ने नया फार्मूला अपनाते हुए घाटे से उबारने के लिए यह अवार्ड शुरू किया। रोडवेज के लगातार नित नए प्रयोग कर रहा है। ऐसे में निगम की ओर से माह और वर्ष में सर्वाधिक आय दिलाने वाले डिपो को यह सम्मान देकर रोडवेज कर्मचारियों व अधिकारियों में नया हौसला भरने की कवायद होगी। रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह ने जारी उक्त आदेश में बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिहवन निगम के आगार को अधिकतम आय अर्जित करने को लेकर प्रतिमाह समीक्षा की जाएगी। इसके उपरान्त प्रति बस की ओर से प्रतिदिन सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले आगार का चयन किया जाएगा। इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं।
पहली बार मिलेगा सम्मान
प्रदेश में पहली बार अधिकतम आय अर्जित करने वाले आगार और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए डिपो ऑफ द मंथ और डिपो ऑफ द इयर के सम्मान से नवाजे जाने का निर्णय किया है। वर्षभर के दौरान जिस आगार का सबसे अधिक बार डिपो ऑफ द मंथ के लिए चयन होगा, उस डिपो के डिपो ऑफ द ईयर घोषित करते हुए रोडवेज स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संबंधित आगार में अनुशासित कार्मिकों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।
निकाली जाएगी प्रति बस, प्रतिदिन आय
आदेश के अनुसार डिपो को अधिकतम आय के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मुख्यालय स्तर पर प्रतिमाह डिपो की अर्जित आय की समीक्षा कर संचालित बस की प्रति बस प्रतिदिन सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले डिपो का चयन होगा।
इसके लिए किए गए प्रयास
वर्कशॉप में बसों के हालात के लिए जिम्मेदारी तय की गई
रोटेशन से चालक/परिचालक की ड्यूटी लगाना
खटारा बसों को हटाया गया
डिपो में खड़ी बसों को रूट पर चलाया
ऑफ द मंथ घोषित
जनवरी 2021 से प्रत्येक माह डिपो ऑफ द मंथ घोषित किया जाएगा। तथा साथ ही माह अगस्त 2021 तक सबसे ज्यादा सम्मानित होने वाले डिपो के कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यालय की ओर से इस संंबंध में आदेश मिले है। बेहतर आय अर्जित करने वाले डिपो का चयन होगा। चयनित डिपो अवार्ड से नवाजे जाएंगे।’
रीनू देवड़ा, मुख्य आगार प्रबंधक, बूंदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो