scriptस्कूलों को जल्द मिलेंगे एलडीसी, भरेंगे रिक्त पद | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Schools soon,See ldc,Will fill the va | Patrika News

स्कूलों को जल्द मिलेंगे एलडीसी, भरेंगे रिक्त पद

locationबूंदीPublished: Jul 07, 2020 07:24:56 pm

अब जल्द ही जिले के उच्च माध्यमिक व माध्यमिक स्कूलों में लिपिक ग्रेड-द्वितीय कनिष्ठ सहायक (एलडीसी) के रिक्त पद भरे जाएंगे।

स्कूलों को जल्द मिलेंगे एलडीसी, भरेंगे रिक्त पद

स्कूलों को जल्द मिलेंगे एलडीसी, भरेंगे रिक्त पद

स्कूलों को जल्द मिलेंगे एलडीसी, भरेंगे रिक्त पद
विकल्प परामर्श कैम्प 8 से, मास्क व सैनेटाइजर के साथ आना होगा
लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगिता भर्ती-2018
बूंदी. अब जल्द ही जिले के उच्च माध्यमिक व माध्यमिक स्कूलों में लिपिक ग्रेड-द्वितीय कनिष्ठ सहायक (एलडीसी) के रिक्त पद भरे जाएंगे। बूंदी जिले में 197 कनिष्ठ सहायकों की भर्ती होगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर ने आदेश जारी कर दिया। लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगिता भर्ती 2018 के राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति परामर्श शिविर (काउंसलिंग) के माध्यम से की जाएगी। यह भर्ती 2018-19 की है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चयनित कर्मचारियों की नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक 5 चरणों में करेंगे। यहां देवपुरा स्थित प्रवेशिका संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में पहले चरण की शुरुआत 8 जुलाई से होगी। जिसके तहत प्रतिदिन 40 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद लिपिक ग्रेड- द्वितीय पदों के लिए कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन नियुक्त कमेटी से किया जाएगा। इसके बाद वे अपने मनपसंद स्कूलों को चुन सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से होने वाली काउंसलिंग को लेकर सोमवार को प्रवेशिका संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का जायजा लिया गया यहां जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक तेजकंवर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था स्वस्थ रखने के निर्देश दिए।
कैंप सुबह 8 बजे से शुरू होगा इसके बाद 9 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम विभागीय वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) तेज कंवर ने बताया कि काउंसलिंग के लिए कर्मचारियों को अपने मूल योग्यता प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र, मेडिकल एवं सभी योग्यता प्रमाण पत्रों की छाया प्रति और आवश्यक शपथ पत्र काउंसलिंग के समय अपनी आइडी और दो फोटो आवश्यक रूप से साथ में लाना होगा।
यह रहेगा कार्यक्रम
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ओम गोस्वामी ने बताया कि लिपिक ग्रेड द्वितीय के परामर्श शिविर (काउंसलिंग) पांच चरणों में चलेगी। प्रत्येक चरण में 40 अभ्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। शुरुआत 8 जुलाई से होगी। जिसका समापन 12 जुलाई को होगा। ऐसे में सभी को अपने जरूरत कागजात साथ में लाने होंगे। 8 को पहला चरण जिसमें क्रमांक 1 से 40, दूसरा चरण 9 को जिसमें 41 से 80, तीसरे चरण में 81 से 120 तक, चौथे चरण में 121 से 160 व अंतिम पांचवें चरण में 161 से 197 अभ्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद इसमें चयनित अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। काउंसलिंग के लिए चार कमेटियां गठित की गई।
मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
लिपिक ग्रेड-द्वितीय में चयनित अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के द्वारा नियुक्ति दी जाएगी। ऐसे में सरकार ने दिव्यांग, परित्यक्ता तथा एकल महिला को नियमानुसार रिक्त पदों के आधार पर उनकी नियुक्ति दी जाएगी।
प्रवेश द्वार पर होगी स्क्रीनिंग व सैनेटाइज
लिपिक ग्रेड-द्वितीय संयुक्त प्रतियोगिता भर्ती 2018 के चयनित आशार्थियों को स्कूल में प्रवेश के साथ ही सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद सभी के हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान राज्य सरकार की गाइडलाइन की पूर्ण पालना की जाएगी। यहां आने वाले सभी अभ्यार्थियों व कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
जिले के लिए आवंटन आशार्थियों का पदस्थापन के लिए स्थान का विकल्प परामर्श कैम्प के माध्यम से किया जाएगा। विकल्प परामर्श शिविर का आयोजन 8 से 12 जुलाई तक किया जाएगा।
तेज कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, बूंदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो