script

सेवा दल की गतिविधियां सुचारू रूप से शुरू

locationबूंदीPublished: Oct 19, 2020 12:25:30 pm

Submitted by:

Narendra Agarwal

संत निरंकारी मंडल बूंदी ब्रांच की ओर से रविवार को बाबा हरदेव सिंह मार्ग पर सेवा दल की गतिविधियां सुचारू रूप से शुरू की गई। सेवादल शिक्षक महेश खत्री ने गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।

सेवा दल की गतिविधियां सुचारू रूप से शुरू

सेवा दल की गतिविधियां सुचारू रूप से शुरू

बूंदी. संत निरंकारी मंडल बूंदी ब्रांच की ओर से रविवार को बाबा हरदेव सिंह मार्ग पर सेवा दल की गतिविधियां सुचारू रूप से शुरू की गई। सेवादल शिक्षक महेश खत्री ने गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। सेवादल गीत, पीटी परेड के बाद आए हुए सेवादारों को कोरोना वायरस से बचने के उपाए सुझाए। यहां सभी के स्वास्थ्य की कामना की। महेश चांदवानी ने बताया जब तक यह वायरस खत्म नहीं हो जाता तब तक यहां सत्संग नहीं होगा। संत निरंकारी मिशन की सेवाएं जारी रहेगी। ऑनलाइन माध्यम से प्रतिदिन सुबह 7.30 से 8.30 तक सभी संत सप्ताहिक विषय पर हरि चर्चा में भाग लेकर आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। यहां सभी सेवादारों ने मिलकर 500 मास्क नि:शुल्क वितरित किए।

राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों का किया सम्मान

बूंदी. पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के तत्वावधान में बूंदी में रविवार को स्काउट भवन में राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।फोरम के जिलाध्यक्ष आरके निर्मल ने बताया कि शिक्षक सम्मान से नवाजे शिक्षक अशोक खींची, नवनीत जैन व मोइनुद्दीन अंसारी का स्काउट भवन में सम्मान किया। फोरम की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान सदस्यों ने अपने विचार रखे एवं फोरम को मजबूती दिलाने को कहा।

ट्रेंडिंग वीडियो