scriptशनि अमावस्या पर जैन अतिशय क्षेत्र में उमड़े श्रद्धालु, हुई विशेष पूजा अर्चना | Bundi news, Bundi rajasthan news, Shani Amavasya,Jain Highlands,Faithf | Patrika News

शनि अमावस्या पर जैन अतिशय क्षेत्र में उमड़े श्रद्धालु, हुई विशेष पूजा अर्चना

locationबूंदीPublished: Sep 28, 2019 07:58:12 pm

चम्बल नदी के किनारे स्थित जैन अतिशय क्षेत्र पर शनिवार को देश के नगरों व शहरों से दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे। शनि अमावस्या पर यहां सुबह से ही दर्शन कर अभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा।

शनि अमावस्या पर जैन अतिशय क्षेत्र में उमड़े श्रद्धालु, हुई विशेष पूजा अर्चना

शनि अमावस्या पर जैन अतिशय क्षेत्र में उमड़े श्रद्धालु, हुई विशेष पूजा अर्चना

केशवरायपाटन. चम्बल नदी के किनारे स्थित जैन अतिशय क्षेत्र पर शनिवार को देश के नगरों व शहरों से दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे। शनि अमावस्या पर यहां सुबह से ही दर्शन कर अभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा।
सुबह 6 बजे भगवान मुनि सुव्रतनाथ स्वामी के अभिषेक की बोलिया लगाई गई। शनि अमावस्या पर पांच श्रद्धालुओं ने अभिषेक के बाद अन्य लोगों ने अभिषेक कर पूजा अर्चना की। शनि देव की छाया से परेशान श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना करते हुए दर्शन किए। यहां शुक्रवार रात से श्रद्धालु के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाथों में पूजन की थालियां लेकर दिनभर श्रद्धालु पूजन अभिषेक में लगे रहे। मंदिर में बाबा के जयकारों के साथ मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया।
प्रथम अभिषेक का मिला मौका
शनि अमावस्या पर प्रथम पांच को अभिषेक, शांतिधारा, आरती का अवसर मिला। प्रथम कलश दिल्ली निवासी राजेन्द्र कुमार नितिन कुमार, द्वितीय दमोह निवासी अतुल कुमार, तृतीय पंकज कुमार, तृतीय विरेन्द्र कुमार, पंचम कलश फिरोजाबाद निवासी यदित कुमार ने किया। जैन के साथ अन्य धर्मों को मानने वाले लोगों ने यहां पहुंचकर दर्शन किए।मंदिर में एक दिवसीय मेला आयोजित हुआ। मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन अतिशय प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य पदाधिकारी, जैन समाज, णमोकार युवा मंडल, महिला मंडल, के सदस्य दर्शनार्थियों की सेवा में जुटे रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो