scriptश्याम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में कथा का आयोजन | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Shyam Statue Pran Pratishthan Festiva | Patrika News

श्याम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में कथा का आयोजन

locationबूंदीPublished: Jan 24, 2020 08:44:07 pm

नैनवां. कस्बे के चारभुजा चौक में नवनिर्मित श्याम बाबा के मन्दिर में श्रीश्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में श्याम बाबा की प्रतिमा का 6 दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शुक्रवार को गणेश, मातुका, वास्तु मंडल पूजन, क्षेत्रपाल प्रधान पीठस्थ स्थापना, हवन व व प्रतिमा का जलादिवस कार्यक्रम हुआ।

श्याम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुआ कथा का आयोजन

श्याम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुआ कथा का आयोजन

श्याम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुआ कथा का आयोजन
नैनवां. कस्बे के चारभुजा चौक में नवनिर्मित श्याम बाबा के मन्दिर में श्रीश्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में श्याम बाबा की प्रतिमा का 6 दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शुक्रवार को गणेश, मातुका, वास्तु मंडल पूजन, क्षेत्रपाल प्रधान पीठस्थ स्थापना, हवन व व प्रतिमा का जलादिवस कार्यक्रम हुआ। जलादिवस कार्यक्रम के बाद शुरू हुई संगीतमय श्याम कथा में कथावाचक कुमार गिरिराज शरण ने बर्बरीक व कृष्ण संवाद का वर्णन किया।
कथावाचक ने कहा कि बर्बरीक का जीवन अपने देश व धर्म के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। जिस तरह बर्बरीक ने देश व धर्म के लिए अपने शीश का सहर्ष दान किया उसी प्रकार देश के हर नागरिक को अपने देश व धर्म के लिए समर्पित होने की आवश्यकता है। गुरुवार रात को कुमार गिरिराज शरण ने श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। महोत्सव में शनिवार को नित्य पूजन, हवन के बाद प्रतिमा का धान्यादिवास होगा व रात को भजन संध्या होगी, जिसमें भजन गायक चेतन दाधीच, डीएल भारती व राजेन्द्र अगवाल भजनों की प्रस्तुति देंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो