बूंदी

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किए स्नान

धार्मिक नगरी में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर चर्मण्यवती में डुबकी लगाकर भगवान केशव के दर्शन किए।

बूंदीApr 13, 2021 / 09:21 pm

पंकज जोशी

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किए स्नान

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किए स्नान
केशवरायपाटन. धार्मिक नगरी में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर चर्मण्यवती में डुबकी लगाकर भगवान केशव के दर्शन किए। भगवान केशव का श्रृंगार किया गया। यहां सुबह से ही केशव घाट, महिला घाट में स्नान करने वाले आने लग गए। स्नान करने वालों में महिलाओं की भीड़ रही। स्नान कर महिलाओं ने सोमवती की कथा कर कहानियां कही। इस अवसर पर भगवान केशव के दर्शन कर परिक्रमा के लिए कोरोना काल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से प्रशासन की पोल खुल गई।
कापरेन. कस्बे सहित क्षेत्र में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की और कहानियां सुनी। सुहाग की दीर्घायु की कामना की। सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। भजन कीर्तन हुए और भोग लगाया।
देई. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर पूजा कर दान पुण्य किया। महिलाओं ने तुलसी माता की पूजा की। क्षेत्र के डोकून, पीपल्या, जैतपुर, मोडसा, लाम्बाबरडा गांवों में सोमवती अमावस्या मनाई गई।

Home / Bundi / सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किए स्नान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.